Friday, April 19, 2024
National

चिलचिलाती गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार ! फरवरी- मार्च में ही छूटने लगेगा पसीना

Report: National Khabar

दिल्ली के साथ- साथ पूरे देश में आने वाले वक्त में गर्मी से कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। फरवरी के जैसे ही मार्च का महीना भी गर्म रहेगा।
मशहूर मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि इस बार गर्मी थोड़ी पहले ही शुरू हो गई है। पहाड़ों में बर्फबारी कम होने के कारण से ऐसा हो रहा है। आपने ध्यान दिया होगा कि इस बार फरवरी वाली बारिश भी नहीं हो रही है।


जबकि पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा को भी लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ ने रोक लिया है। बहरहाल उत्तर भारत में बारिश करने वाले इन पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि दक्षिण-पश्चिम से गर्म हवाएं लगातार आ रही हैं। जिससे गर्मी बढ़ रही है।


महेश पलावत ने ये भी कहा कि इस बार पछुआ हवाओं के आने में भी देरी हो रही है। अगर इस समय पहाड़ों पर बर्फबारी होती तो उत्तर से चलने वाली हवाओं से मौसम ठंडा हो जाता। मगर फिलहाल गर्मी से कैसी भी राहत मिलने की कोई भी उम्मीद नहीं दिखाई पड़ रही है।


बता दें कि मार्च का महीना भी पहले के मुकाबले गर्म रहेगा। पलावत ने बताया कि इस लगातार बढ़ती गर्मी से फसलों का भी नुकसान होना तय है। खासकर सरसों और गेहूं की फसलों की उपज सामान्य नहीं बल्कि कम होने का खतरा है।
कई कमजोर पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के खत्म होते तक जरूर आते रहेंगे, लेकिन इनसे बारिश और बर्फबारी बहुत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *