Friday, March 29, 2024
National

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हुआ।

रिपोर्ट: प्रज्ञा झा

दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हुआ। 66 वर्ष की उम्र में तबियत बिगड़ने की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाते वख्त हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके अजीज दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर के ज़रिये अभिनेताओं के तस्वीर ट्वीट कर दी।

इस जानकारी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शौक की लेहेर दौड़ पड़ी। जिसके बाद कई सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि प्रकट की।

सतीश फ़िलहाल दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए मौजूद थे। देर रात उन्होंने अपनी तबियत ख़राब होने की शिकायत की तदुपरांत उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहाँ हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ। गुरुवार सुबह 5:30 am उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के Deen Dayal hospital ले जाया गया है। जहाँ उनके शरीर का पोस्टमोर्टेम किया जाएग। जिसके बाद उन्हें मुंबई में उन्हें निवास स्थान ले जाया जाएगा।

जानकारी देते हुए अनुपम खेर लिखते है की ” मैं जनता हूँ की मृत्यु इस संसार का सच है पर जीते जी में अपने दोस्त के लिए ये लिखूंगा ये कभी सोचा नहीं था। 45 साल दोस्ती पर अचानक पूर्णविराम लग जाएगा लग जाएगा ये नहीं सोचा था “

सतीश का आखिरी ट्वीट उनकी दोस्तों के साथ फोटो थी जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ होली के त्यौहार को सेलिब्रेट करते नज़र आए है ।


उनके निधन की खबर सुन परिवार सदमें में है।

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1965 को हुआ। वो बॉलीवुड में आने से पहले एक थिएटर आर्टिस्ट रहे थे। सतीश अपने कुछ खास करैक्टर के लिए खूब पसंद किये जाते है जैसे केलिन्डर (मिस्टर इंडिया ) 1987, पापु पेजर (दीवाना मस्ताना) 1997। सतीश को कई अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया। फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड 1990 राम लखन। 1997 साजन चले ससुराल आदि फिल्मों के लिए आवर्स से नवाज़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *