Wednesday, April 17, 2024
National

देश के 27वें राज्य उत्तराखंड का स्थापना दिवस, देखिए पूरी रिपोर्ट

नेशनल खबर, डेस्क रिपोर्ट

9 नवंबर की तारीख ये वो तारीख है जब इतिहास में उत्तराखंड की स्थापना हुई थी। अलग उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक आंदोलन चला। उसके बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड को 27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया।

उत्तराखंड को वर्ष 2000 से 2006 तक उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर आखिरकार उत्तराखण्ड कर ही दिया गया।

एक लंबे समय तक उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुईं हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे हुए राज्य हैं।
हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का सही अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों की वजह से यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी है।


वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को इस खास मौके की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,कि ‘यह प्रकृति और आध्यात्मिकता से निकटता से जुड़ा हुआ राज्य है। इस राज्य के लोग राष्ट्र निर्माण में कई क्षेत्रों में अपना असाधारण योगदान दे रहे हैं। मैं उत्तराखंड के आगामी वर्षों में प्रगति करते रहने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *