देश

मुंबई से आया दिल्ली श्रद्धा वालकर जैसा मामला

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है | दिल्ली से हाल फ़िलहाल में कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं | श्रद्धा वालकर केस में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन उसके बाद से इस तरह की घटना सामने आ रही है | फ़िलहाल मुंबई से एक ऐसी ही घटना सामने आई है | जहाँ पर एक लिव-इन में रहने वाले पार्टनर ने अपनी महिला पार्टनर की न सिर्फ निर्मम हत्या की बल्कि शव को काटा भी और कुकर में उबाल भी दिया | अपनी सिर्फ एक गलती के चलते वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया |

ये दुर्घटना मुंबई के मीरा रोड स्थित आकाशगंगा सोसाइटी की है जहाँ पर 32 वर्षीय सरस्वती वैध अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ लिव-इन में रह रही थी | DCP जयंत बजवाले ने कहा की मृतिका की पहचान कर ली गयी है और अभी पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है इसके बाद आगे की घटना का पता चलेगा | फ़िलहाल के लिये महिला के दोस्त मनोज साहनी को पूछ ताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है |

वो गलती जिसके चलते इस पूरे घटना की पुष्टि की गयी

सरस्वती वैध की हत्या होने के बाद सोसाइटी में एक अलग सी दुर्गन्ध फैल रही थी | दुर्गन्ध से निजात पाने के लिए आरोपी ने महिला के शव को कुकर में डाल कर उबाल दिया| जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसके बारे में इत्तला दी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बुरी हालत में जमीन पर पड़ा पाया जिसके बाद शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया गया है और मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *