Friday, April 19, 2024
Uncategorized

कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा को भ्रष्टाचार पर घेरने की कर रही तैयारी

रिपोर्ट: नेशनल ख़बर


कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के बाद कांग्रेस ने ठीक वैसे ही रणनीति अब मध्य प्रदेश को लेकर भी अपनाई है। पार्टी ने मंगलवार को उज्जैन के महाकाल लोक में हुए कथित भ्रष्ट्राचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लूटपाट में इतनी डूब चुकी है कि उसने महाकाल को भी नहीं छोड़ा।


पार्टी ने पिछले दिनों में आंधी में महाकाल लोक में मूर्तियों के खंडित होने की घटना को गंभीर भ्रष्टाचार बताया और हाईकोर्ट की निगरानी में इसकी उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि सत्ता में आने पर वह महाकाल लोक की सभी खंडित मूर्तियों को नए सिरे से लगवाएंगे।

इन्हें संगमरमर या फिर स्थानीय स्तर पर उपयुक्त पत्थरों में तैयार कराया जाएगा।


उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से कुछ सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि 391 करोड़ के महाकाल लोक के निर्माण के पहले चरण का काम गुजरात की किस कंपनी को दिया गया। साथ ही लोगों की जनभावनाओं के साथ ही जिस तरह का छलावा किया गया है, उसके लिए क्या वह देश से माफी मांगेंगे।


मध्य प्रदेश में भी यही हाल है। माना जा रहा है कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ हुई। बैठक के बाद पार्टी ने यह आक्रामक रुख अपनाया है। मध्यप्रदेश में जैसे ही चुनाबी हलचल शुरू होती है, इसे योजनाबद्ध तरीके से प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *