Friday, April 19, 2024
National

क्या पहलवानों का धरना होगा खत्म ? धरना खत्म करने की अफवाह पर क्या बोली साक्षी मलिक

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

दिल्ली के जंतर मंतर पर 23 अप्रिल से शुरु हुआ पहलवानों का प्रदर्शन अब खत्म होने की कगार पर नज़र आ रहा है | ऐसा इसलिए क्यूंकि पहलवानों के प्रदर्शन के तीन प्रमुख चेहरे विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया अपने रेलवे की जॉब की तरफ वापस लौट चुकें हैं | सबसे पहले खबर आई की साक्षी मलिक इस प्रदर्शन से पीछे हट चुकीं हैं | इस बात को अफवाह करार देते हुए साक्षी ने कहा की अभी प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुआ है | हम अपने जॉब पर इसलिए लौट आए क्यूंकि हमारा कर्तव्य दोनों तरफ है और हमें अपने कर्तव्य का निर्वाह करना होगा |

पहलवानों ने प्रोटेस्ट के दौरान अपने मेडल्स को गंगा में बहाने की बात कही थी और ऐसा हो भी जाता लेकिन उन रोक लिया गया | इसके बाद अनेकों सवाल उठ रहे थे की आखिर आप मैडल क्यों बहा रहें हैं इतनी तकलीफ है तो नौकरी छोड़ दीजिए | इसके बाद बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया और कहा हमारे मैडल को जो 15-15 रूपए का बता रहें हैं वो अब हमारे नौकरी के पीछे पड़े हैं | हमारी जिंदगी का सवाल और इसके लिए हम नौकरी को 10 सेकंड में छोड़ सकते हैं |

बजरंग पूनिया द्वारा एक और ट्वीट किया गया जिसमें लिखा की आंदोलन वापस लेने की खबर झूठी है और महिला पहलवानों की FIR वापस लेने की खबर भी कोरा झूठ है | इसके साथ साक्षी मलिक का ट्वीट आया की ऐसा कुछ नहीं है मैं अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही हूँ | अपनी जॉब की तरफ जो कर्तव्य है उसका भी पालन करना जरुरी है इसलिए ऐसी कोई झूठी खबर न चलाए जिससे लोगों में गलत फेहमी फैल सके |

जानकारी के लिए बता दें की व्रेस्टलेर्स का प्रोटेस्ट जनवरी में पहली बार देखने को मिला था जो की अभी जून के महीने तक चलता आ रहा है | ये पूरा प्रदर्शन भाजपा संसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किया जा रहा है | ब्रजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप महिला पहलवानों द्वारा लगाया है | जिसे लेकर पहली बात पहलवानों ने CP में FIR लिखवाई और धरना प्रदर्शन भी किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *