Friday, March 29, 2024
National

भारत में फिर आएंगे दर्जन की संख्या में चीते।

रिपोर्ट: नेशनल ख़बर डेस्क

धरती पर सबसे तेज रफ्तार वाले जीव कहे जाने वाले चीते की देश में लंबे अरसे के बाद वापसी हुई है। अब खबर यह भी आ रही है कि भारत आने वाले दिनों में दक्षिण अफ्रीका से दर्जन की संख्या में अफ्रीकी चीते लेने जा रहा है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर समझौता भी हो चुका है।


पर्यावरण विभाग ने इसकी पूरी जानकारी बीते गुरुवार को दी। विभाग ने बताया ‘यह समझौता आठ से दस वर्षों तक का है। इस समझौते के मुताबिक देश में हर साल 12 चीते लाए जाएंगे।’
करीब 70 साल पहले चीता जैसी बड़ी बिल्ली की प्रजाति भारत से गायब हो गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए पिछले साल नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे।


समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने एक बयान में कहा कि ‘फरवरी 2023 में 12 चीतों को यहां से भारत पहुंचाया जाएगा।


मालूम हो कि पिछले वर्ष सितंबर में नामीबिया से 5 हजार मील यानी 8 हजार किमी. की यात्रा के बाद मध्य भारत के कूनो नेशनल पार्क में आठ रेडियो-कॉलर वाले अफ्रीकी चीतों को छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *