Digital NCR: बिसरख की ऐतिहासिक धरती पर “Digital NCR” मुहिम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय को स्मार्ट डिजिटल बोर्ड भेंट

बिसरख की धरती अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और संघर्षों की साक्षी रही है। इसी पावन भूमि पर शिक्षा और तकनीक को एक नई दिशा देते हुए “Digital NCR” मुहिम के अंतर्गत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर गांव के प्राथमिक विद्यालय को बच्चों की आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु स्मार्ट डिजिटल बोर्ड भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद कर उनके सपनों, मेहनत और भविष्य की योजनाओं को समझा गया तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधन से जोड़ना है।
इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नोएडा सिटिज़न्स फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष Shalini Singh का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शालिनी सिंह जी ने गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह पहल शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version