Thursday, March 28, 2024
NationalUncategorized

9 साल…9 सवाल, मोदी सरकार क्या देगी जवाब ?

रिपॉर्ट :- प्रज्ञा झा

बीजेपी के 9 साल पूरे होने में कुछ ही दिन बाकी हैं | इससे पहले हर जगह यही सवाल है कि 9 साल का खाका क्या है | चुनाव के नज़दीक होने के चलते ये सवाल उठ रहे हैं | कांग्रेस पार्टी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी जिसमें एक बुकलेट प्रस्तुत की गयी जिसमें 9 सवाल शामिल हैं | ये सारे सवाल अलग-अलग मुद्दों को लेकर है जैसे अर्थव्यवस्था , रोजगार , महंगाई , शिक्षा आदि | कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की हम चाहते हैं की प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ें |

जयराम रमेश ने बुकलेट के 9 सवालों को ट्वीट भी किया और #nakamike9sawal लिख कर भी सवाल खड़े किये |
1 अर्थव्यवस्था : देश में मंहगाई और बेरोजगारी इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ती जा रही है ?
गरीबों की स्थिति क्यों और बिगड़ती जा रही है और अमीर क्यों अमीर होता जा रहा है |
क्यों लोगों की संपत्ति को प्रधानमंत्री अपने दोस्तों में बांटते जा रहे हैं|
2 खेती : किसानों से किये गए वादों को पूरा क्यों नहीं किया गया ?
कार्यकाल के 9 सालों में किसानों की आमदनी क्यों नहीं बढ़ी ?
3 भ्रष्टाचार :- जनता की गाढ़ी कमाई को LIC, SBI में क्यों लगा रहे हैं वो भी अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए |
क्यों भाजपा शासित प्रदेशों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है ?
4 चीन और राष्ट्र सुरक्षा :- 18 दफा मीटिंग करने के बावजूद भी चीन अपने हठ से पीछे क्यों नहीं हो रहा ?
चीन में क्लीन चिट देने के बावजूद भी चीन पीछे क्यों नहीं हट रहा है ?
5 सामाजिक समरसता:- सिर्फ राजनितिक फायदे के लिए|लोगों को क्यों डराया जा रहा है ?
6 सोशल जस्टिस :- महिलाओं , दलित, OBC’s, SC’s, ST’s और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों पर
भाजपा क्यों चुप हैं ?
7 लोकतंत्र और संघवाद :- पिछले 9 सालों में आपने हमारे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को क्यों कमजोर किया है |

ऐसे ही कई सवाल पूछे गए इसके साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी एक ट्वीट किया जिसमें वो देश में बढ़ रहे बेरोज़गारी, महंगाई, राष्ट्र सुरक्षा जैसे अन्य मसलों पर बात करते नज़र आए |
ये तमाम चीजें चल ही रही हैं और अब देखना ये है की इन सभी सवालों पर भाजपा सरकार की क्या टिप्पणी आने वाली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *