6th February, 2026 : आज का राशिफल : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Report by : Sakshi Singh, National Khabar

6th February, 2026 : भाग्य,करियर,सेहत और व्यापार-हर राशि का विस्तृत भविष्यफल

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है,तो कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। ग्रहों की चाल बता रही है कि आज किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और किन्हें सोच-समझकर कदम उठाने होंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

6th February, 2026 : मेष राशिफल (Aries Rashifal)

आज मेष राशि वालों के लिए विदेश से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता हैं। कहीं दूर से शुभ समाचार मिलने की संभावना हैं,जिससे मन प्रसन रहेगा। हालांकि खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती हैं,इसलिए बजट पर निंयत्रण रखना जरुरी हैं। रिश्तेदारों के साथ मदभेद की स्थिति बन सकती हैं,ऐसे में शब्दो का चयन सोच-समझकर करें। व्यापार में हर फैसला सावधानी से लें,जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती हैं।

6th February, 2026 : वृषभ राशिफल (Taurus Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्थिरता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा,जिससे आत्मविश्वाश बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी,खासकर पुराने निवेश से फायदा हो सकता हैं।

6th February, 2026 : मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)

मिथुन राशि वालों को आज लोगों से उलझने से बचना चाहिए। हर काम सोच-समझकर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आलस्य त्यागकर काम करने का दिन है, वरना अवसर हाथ से निकल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। अचानक यात्रा का योग बन रहा है, जो थकान दे सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए रिस्क लेने से बचें।

6th February, 2026 : कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए करियर पर फोकस करने का समय है। शिक्षा से जुड़े लोगों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

6th February, 2026 : सिंह राशिफल (Leo Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी काम को टालने से बचें, समय पर लिया गया फैसला सफलता दिला सकता है। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल दें। संतान से सुख मिलेगा और परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी और नई डील फाइनल हो सकती है।

6th February, 2026 : कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)

आज कन्या राशि वालों का पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अधूरे पड़े काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है। उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। उधार लेनदेन से बचें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अपने अंतरमन की आवाज सुनकर फैसले लेना लाभदायक रहेगा। व्यापार में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

6th February, 2026 : तुला राशिफल (Libra Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनते नजर आ रहे हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी से बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। काम में आलस्य दिखाना नुकसानदेह हो सकता है। व्यापार में लाभ का योग है, खासकर साझेदारी के काम में।

6th February, 2026 : वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की योजना बनेगी, जिसमें किसी शुभचिंतक की मदद मिल सकती है। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार वालों की बातों को नजरअंदाज करना रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। व्यापार से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी साबित हो सकती है।

6th February, 2026 : धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

धनु राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और मन हल्का महसूस करेगा। परिवार को समय देना जरूरी होगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। खान-पान पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

6th February, 2026 : मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)

मकर राशि के लिए आज करियर को आगे बढ़ाने का समय है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। कोई बड़ा फैसला परिवार की सलाह से लें तो बेहतर रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है।

6th February, 2026 : कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)

कुंभ राशि वालों की लीडरशिप क्वालिटी आज और निखरकर सामने आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।

6th February, 2026 : मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

मीन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। तेजी से काम करने का समय है, करियर में मेहनत बढ़ानी होगी। लोगों से मतभेद बढ़ाने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करने होंगे, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Exit mobile version