चोटपुर कॉलोनी और छिजारसी में बिजली समस्याओं पर NCF का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण; उच्चस्तरीय जांच की मांग

नेशनल खबर नोएडा डेस्क

नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बिजली कटौती, बिलिंग और कथित अनियमितताओं का लिया जायजा; जनप्रतिनिधियों से भी मौके पर पहुंचने की अपील।

नोएडा, 30 अगस्त 2026

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी और छिजारसी गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली आपूर्ति, बिलिंग तथा कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था ‘नोएडा सिटीजन फोरम’ (NCF) ने स्थलीय निरीक्षण किया। NCF की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

नियमित बिल भरने वालों पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने NCF प्रतिनिधियों के समक्ष विद्युत कनेक्शन काट दिए जाने, भारी-भरकम बिलिंग, मीटर संबंधी दिक्कतों और क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी से जुड़ी गंभीर शिकायतें रखीं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान करने और वैध कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें बार-बार बिजली कटौती तथा अचानक कनेक्शन काटे जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शालिनी सिंह ने कहा:

“बिजली चोरी और सरकारी राजस्व में अनियमितता एक गंभीर विषय है। हालांकि, चोरी रोकने के नाम पर नियमित बिल भरने वाले और वैध कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। विभाग को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्दोष नागरिकों की विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करनी चाहिए।”

निष्पक्ष जांच और विशेष ऑडिट की मांग

NCF ने आशंका जताई है कि विभाग के कुछ निचले स्तर के कर्मचारियों या अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण भी बिजली चोरी और लाइन लॉस को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।

संस्था ने शासन और विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

जनप्रतिनिधियों से मौके पर आने का आह्वान

NCF की कार्यकारी अध्यक्ष ने क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे स्वयं मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराएं।

शालिनी सिंह ने स्पष्ट किया कि NCF इस मामले को शासन स्तर तक उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का उद्देश्य केवल अनियमितताओं का पर्दाफाश करना ही नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों और ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना भी है।

Exit mobile version