शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग ने कहा – ‘मेरी परी के लिए…’, जानें क्या बोले

शेफाली जरीवाला के अचानक यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है। उनके पति पराग त्यागी का रो-रोकर हाल बेहाल है। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला। शेफाली की मौत की खबर पराग के लिए अब तक यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। पत्नी के निधन के बाद पराग ने पहली बार मीडिया से बात की।

मनोरंजन डेस्क | नेशनल खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि शेफाली इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगी। महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वाले और फैंस बेहद दुखी हैं। उनके करीबी अभी भी इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी प्यारी शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

शेफाली के निधन ने उनके परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। उनके पति पराग त्यागी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने किसी तरह खुद को संभाला। पराग के लिए ये यकीन कर पाना अब भी मुश्किल है कि शेफाली उन्हें हमेशा के लिए छोड़ गई हैं। पत्नी के निधन के बाद पराग ने पहली बार मीडिया से बात की।

मीडिया से भावुक अपील

मीडिया से बातचीत के दौरान पराग की आंखें सूजी हुई थीं और आवाज कांप रही थी। वह रोते हुए बोले— “मेरी परी के लिए प्रार्थना करना। प्लीज उसका किसी भी तरह से मजाक न बनाएं। वो जहां भी हो, उसके लिए दुआ करना कि वो खुश और शांति से रहे।” इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से प्राइवेसी की गुजारिश भी की। उनकी आंखों में शेफाली को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा था।

शेफाली की मौत से जुड़ा नया अपडेट

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पुलिस जांच में कई नई बातें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, शेफाली विटामिन और एंटी-एजिंग दवाइयां लेती थीं। 27 जून को उनके घर में पूजा का आयोजन था, जिसके कारण उन्होंने व्रत रखा हुआ था। इसी दौरान उन्होंने एंटी-एजिंग दवाइयां भी ली थीं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी बॉडी कांपने लगी और वह जमीन पर गिर पड़ीं। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय घर में शेफाली के पति पराग त्यागी, उनकी मां और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

Exit mobile version