
Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- संसद के गलियारों में फिर दिखी पुरानी बॉन्डिंग
- एनडीए बैठक में वायरल हुई मुलाकात
Kangana Ranaut : फिल्मी पर्दे से राजनीतिक मंच का सफर,एनडीए बैठक में वायरल हुई तस्वीरों के पीछे की पूरी कहानी
दिल्ली की राजनीति में मंगलवार की शाम उस वक़्त खास बन गई,जब संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान दो जाने-पहचाने चेहरे साथ नज़र आए। एक ओर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,तो दूसरी और भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत। दोनों की मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।
Kangana Ranaut : फिल्मी पर्दे से सियासत तक का सफर
कंगना रनौत और चिराग पासवान का रिश्ता नया नहीं है। दोनों ने साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था।यह फिल्म चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म थी,जिसमें उन्होंने एक उभरते हुए टेनिस खिलाडी की भूमिका निभाई थी,जो कंगना के किरदार से प्रेम करने लगता है। फिल्म में निरु बाजवा और सागरिका घाटगे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आई थी।
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई,लेकिन इसने चिराग को पहचान जरूर दिलाई। वहीं कंगना उस दौर में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर थी,जो आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड की सबसे बेबाक और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार कर गई।
Kangana Ranaut : राजनीति में दोनों की सक्रीय भूमिका
समय के साथ दोनों के राहे अभिनय से हटकर राजनीति की ओर मुड़ गई। कंगना रनौत ने खुले तौर पर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखनी शुरू की और अतंत : सक्रीय राजनीति में कदम रखा। वही चिराग पासवान,दिंवगत रामविलास पासवान के बेटे होने के नाते पहले से ही राजनीति में सक्रीय थे और अब एनडीए गठबंधन के एक प्रमुख युवा चेहरे के रूप में देखे जाते है।
एनडीए की बैठक में दोनों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि फिल्मी दुनिया की यह जोड़ी अब सियासी मंच पर भी समान रूप से सक्रीय है।
Kangana Ranaut : वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान एक साथ वेन्यू पर पहुंचते हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं, हाथ मिलाते हैं और कुछ देर बातचीत करते नजर आते हैं। यह दृश्य न केवल उनके पुराने संबंधों की याद दिलाता है, बल्कि राजनीति में उनके सहज और दोस्ताना व्यवहार को भी दर्शाता है।
यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे “फिल्मी दोस्ती की सियासी वापसी” बता रहे हैं, तो कुछ इसे एनडीए के भीतर युवा नेतृत्व की सकारात्मक तस्वीर के रूप में देख रहे हैं।
Kangana Ranaut : यह पहली मुलाकात नहीं
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना और चिराग एनडीए की किसी बैठक में साथ नजर आए हों। पिछले साल भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कंगना चिराग को देखकर बेहद खुश नजर आई थीं। उस दौरान हाथ मिलाने के बाद दोनों कुछ देर तक बातचीत करते दिखाई दिए थे।
बार-बार सामने आ रही इन मुलाकातों से यह साफ है कि दोनों के बीच पेशेवर और व्यक्तिगत स्तर पर एक सहज रिश्ता बना हुआ है।
Kangana Ranaut : चिराग पासवान की कंगना पर राय
एक पुराने इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कंगना रनौत के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कंगना की बेबाकी और स्पष्ट विचारों की तारीफ की थी। चिराग का कहना था कि कंगना अपनी बात राजनीतिक रूप से सही होने की परवाह किए बिना खुलकर कहती हैं, और यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
चिराग ने यह भी कहा था कि कंगना का आत्मविश्वास और स्पष्टवादिता राजनीति जैसे क्षेत्र में एक मजबूत पक्ष हो सकता है, जहां अक्सर लोग अपनी राय खुलकर रखने से बचते हैं।
Kangana Ranaut : सियासत में फिल्मी चेहरों की बढ़ती मौजूदगी
कंगना रनौत और चिराग पासवान की यह मुलाकात उस बड़े ट्रेंड की ओर भी इशारा करती है, जिसमें फिल्मी दुनिया के चेहरे राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कंगना की तरह कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अब संसद और विधानसभाओं तक पहुंच चुके हैं, और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता राजनीतिक विमर्श को भी प्रभावित कर रही है।
Kangana Ranaut : सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता साफ नजर आई। कुछ यूजर्स ने पुराने फिल्मी गानों और दृश्यों को याद करते हुए मजेदार टिप्पणियां कीं, तो कुछ ने इसे राजनीति में सकारात्मक संवाद का संकेत बताया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह की सहज मुलाकातें राजनीति को आम जनता के लिए थोड़ा और मानवीय बनाती हैं।