
Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- मथुरा में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी
- उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना
Mathura : महावन के खपरपुर गांव में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महावन थाना क्षेत्र के खपरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना में पति-पत्नी के साथ उनके तीन मासूम बच्चों की भी जान चली गई। घटना के बाद गांव में सनाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस भयावह कदम के पीछे की वजह जानने को बेचैन है।
Mathura : सुबह नहीं खुला दरवाजा, बढ़ा शक
प्राप्तः जानकारी के अनुसार,यह घटना सोमवार सुबह सामने आई। गांव वालों ने बताया कि जब काफी देर तक परिवार के किसी भी सदस्य की कोई हलचल नहीं दिखी और घर का दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियो ने कई बार आवाज़ लगाई,लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाजा खुलवाया गया,तो अंदर का दृश्य देख हर कोई सत्र रह गया। घर के भीतर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव पड़े हुए थे।
Mathura : दूध में मिलाया गया ज़हरीला पदार्थ
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में किसी ज़हरीले पदार्थ को मिलाकर सेवन किया था। इसके बाद सभी कि हालत बिगड़ती चली गई और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। बच्चों की उम्र कम होने के कारण इस घटना ने लोगों को और ज्यादा भावुक कर दिया है।
हालांकि,पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि जहर कौन-सा था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा।
Mathura : मृतकों में पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चे शामिल
इस सामूहिक आत्महत्या में मरने वालों में मनीष, उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां शामिल बताई जा रही हैं। तीनों बच्चे नाबालिग थे। पूरे परिवार की एक साथ मौत ने गांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। आसपास के लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि माता-पिता ने इतना कठोर फैसला लिया और मासूम बच्चों को भी मौत के मुंह में धकेल दिया।
Mathura : आर्थिक तंगी और गृहक्लेश की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और घरेलू कलह जैसे कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या परिवार किसी कर्ज या मानसिक दबाव में था।
परिवार के रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल के दिनों में परिवार किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।
Mathura : गांव में पसरा मातम, दहशत का माहौल
घटना के बाद खपरपुर गांव में मातम छा गया है। जिस घर से कभी बच्चों की हंसी सुनाई देती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे पर दुख जता रहा है।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Mathura : पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। साथ ही, घर से बरामद सामान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का यह भी कहना है कि परिवार के करीबी लोगों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि यह सामूहिक आत्महत्या किसी मानसिक दबाव, आर्थिक समस्या या किसी अन्य कारण से जुड़ी थी।
Mathura : सवालों के घेरे में कई पहलू
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या परिवार लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था?
क्या घरेलू विवाद या मानसिक तनाव इस फैसले की वजह बना?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या इस त्रासदी को समय रहते रोका जा सकता था?
इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और रिपोर्ट्स के बाद ही सामने आ सकेंगे।
Mathura : समाज के लिए चेतावनी
यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। आर्थिक दबाव, मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं जब समय पर नहीं सुलझाई जातीं, तो वे भयावह रूप ले सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज की भूमिका बेहद अहम होती है।
Mathura : जरूरत है संवेदनशीलता और संवाद की
मथुरा की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक सहयोग और पारिवारिक संवाद को कितना गंभीरता से लेने की जरूरत है। समय पर मदद, बातचीत और सहयोग शायद कई जिंदगियों को बचा सकता है।