
मिस्ड पीरियड: पीरियड्स का आपकी प्रजनन क्षमता से गहरा नाता होता है, लेकिन हर बार पीरियड्स न आना यानी मिस होना, प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता। सवाल यह है कि आखिर पीरियड्स आपकी फर्टिलिटी को किस तरह प्रभावित करते हैं?
Written by Himanshi Prakash, National Khabar
जब कोई महिला सेक्सually एक्टिव होती है और उसके पीरियड्स रुक जाते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में प्रेग्नेंसी का ख्याल आता है। यह सही है कि पीरियड्स का आपकी फर्टिलिटी से गहरा जुड़ाव होता है, लेकिन हर बार पीरियड्स मिस होना प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता। सवाल यह है कि आखिर पीरियड्स आपकी प्रजनन क्षमता को किस तरह प्रभावित करते हैं?
हर बार पीरियड्स मिस होना हमेशा प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता। कई बार इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी (PCOD), वजन बहुत ज्यादा या बहुत कम होना, या अत्यधिक व्यायाम जैसी वजहें होती हैं। पीरियड्स मिस होना यह इशारा भी कर सकता है कि आपकी सेहत ठीक नहीं है, और यह आपकी प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।
सामान्य मासिक धर्म चक्र
एक स्वस्थ महिला के शरीर में दो अंडाशय, एक गर्भाशय, दो फैलोपियन ट्यूब, एक गर्भाशय ग्रीवा और एक योनि होती है। ओव्यूलेशन के दौरान अंडाशय से एक परिपक्व अंडा निकलकर फैलोपियन ट्यूब में पहुंचता है, जहां वह लगभग 24 घंटे जीवित रहता है। इस समय अगर उसे पुरुष स्पर्म मिल जाए तो गर्भधारण हो सकता है। अगर ऐसा नहीं होता, तो अंडा शरीर में ही अवशोषित हो जाता है। इसके बाद एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर घटने लगता है, जिससे पीरियड्स शुरू हो जाते हैं और गर्भाशय की परत योनि से रक्त का स्राव होता है, जो सामान्यतः 3 से 6 दिनों तक चलता है।
अनियमित पीरियड्स और प्रजनन क्षमता
अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं या सामान्य से कम ब्लीडिंग होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका ओव्यूलेशन सही ढंग से नहीं हो रहा। ओव्यूलेशन गर्भधारण के लिए बेहद जरूरी है। सामान्य मासिक चक्र 24 से 35 दिन का होता है, और जब यह नियमित रहता है तो ओव्यूलेशन को पहचानना आसान होता है। इसी दौरान महिला सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है और गर्भधारण की संभावना भी अधिक होती है।
“अनियमित पीरियड्स यह संकेत दे सकते हैं कि आपकी फर्टिलिटी प्रभावित हो रही है या ओव्यूलेशन में समस्या आ रही है, जिससे गर्भधारण में दिक्कत हो सकती है। यह पीसीओडी का लक्षण भी हो सकता है।”
फर्टिलिटी पर असर डालने वाले अन्य कारण
पीरियड्स के अलावा कई और चीजें भी आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे:
- उम्र
- खानपान
- जीवनशैली
- आनुवांशिक रोग
- हार्मोनल असंतुलन
इसलिए अगर आपके पीरियड्स बार-बार देर से आते हैं या अनियमित रहते हैं, तो इसे अनदेखा न करें। यह बांझपन का संकेत भी हो सकता है। बेहतर होगा कि समय पर डॉक्टर से सलाह लें और भविष्य की जटिलताओं से बचें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या या उपचार से पहले कृपया अपने चिकित्सक या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। नेशनल खबर इस जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता या प्रभाव के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।