
क्या AC चलाना सुरक्षित है? जानिए सेहत पर इसके असर इन दिनों भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोग लगातार एयर कंडीशनर (AC) का सहारा ले रहे हैं। भले ही AC गर्मी से राहत देता है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।
Written by: Himanshi Prakash, National Khabar
AC का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से शरीर की नमी खत्म हो जाती है, जिससे ड्राई स्किन, आंखों में जलन और सांस की दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, जब लोग अधिक ठंडक पाने के लिए एसी का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर लेते हैं, तो यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। सेहत के लिहाज से एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखना सबसे सुरक्षित और उचित माना जाता है।
Indoor Generation और AC का संबंध
19वीं सदी में जब टीबी जैसी बीमारियां फैली थीं, तब डॉक्टर मरीजों को ताजी हवा में समय बिताने की सलाह देते थे। लेकिन 1960 के बाद जब घरों में AC लगना शुरू हुआ, तो लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया। गर्मी से बचने के लिए वे घरों में ही रहने लगे और धीरे-धीरे एक “इनडोर जेनरेशन” बन गई, जो ताजी हवा और धूप से दूर होती चली गई।
AC से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान
- त्वचा की नमी कम होना – लंबे समय तक AC में रहने से स्किन ड्राई हो जाती है।
2 . सिर दर्द – लगातार ठंडे माहौल में रहने से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
3 . नाक बंद होना, गले में सूखापन और खांसी-जुकाम – ये लक्षण भी आम हो जाते हैं।
- शरीर में अकड़न – लगातार ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है।
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना – AC की ठंडी हवा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।
- AC इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
- स्लो मोड पर फैन चलाएं ताकि ठंडक बेहतर तरीके से फैले।
- ड्राईनेस से बचने के लिए कमरे में ह्यूमिडिफायर या पानी से भरा बर्तन रखें।
- कमरे में ताजी हवा आने दें, खिड़कियां समय-समय पर खोलें।
- AC की नियमित सर्विसिंग करवाएं, ताकि उसमें जमे धूल और बैक्टीरिया से बचा जा सके।
AC का इस्तेमाल अगर सीमित और सावधानीपूर्वक किया जाए तो यह गर्मी में राहत का साधन बन सकता है। लेकिन अत्यधिक निर्भरता से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए संतुलित उपयोग और कुछ जरूरी उपायों के साथ ही AC का लाभ उठाएं।