
असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर चौंकाने वाला आरोप लगाया – “इस्लामिक देशों के एजेंट्स कांग्रेस के समर्थन में 5,000 फेक सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं” मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले असम की राजनीति में इतनी विदेशी भागीदारी पहले कभी नहीं देखी गई।
Written by: Himanshi Prakash, National Khabar
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चौंकाने वाला आरोप लगाया – “इस्लामिक देशों से जुड़े तत्व असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक फेक सोशल मीडिया अकाउंट संचालित कर रहे हैं”
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने चौंकाने वाला दावा किया – “2026 विधानसभा चुनावों में पहली बार असम की राजनीति में इतनी बड़े पैमाने पर विदेशी हस्तक्षेप देखने को मिलेगा”
इससे पहले भी कांग्रेस नेता पर लगाए थे संगीन आरोप
सीएम हिमंत ने इससे पहले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के न्योते पर पाकिस्तान का दौरा किया था।
हिमंत ने आरोप लगाया था कि, “गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। पहली बार मैं यह कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। वह पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है?यह केवल प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए है।