कबीरदास जयंती पर याद करें संत कबीर के अमूल्य उपदेश

कबीरदास जयंती 2025 का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। संत कबीरदास जी के विचार आज भी लोगों को प्रेरित और जागरूक करते हैं। यह जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन दिन पर मनाई जाती है।

Written by: Himanshi Prakash, National khabar

11 जून 2025 को संत कबीर दास जी की जयंती मनाई जा रही है। कबीर दास न सिर्फ एक महान कवि थे, बल्कि समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने अपने दोहों के ज़रिए समाज में व्याप्त आडंबर, पाखंड और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई।

उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को मानवता, प्रेम और समानता का रास्ता दिखाती हैं। इस खास अवसर पर आइए, संत कबीर की जयंती पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस दिन को और भी सार्थक और यादगार बनाएं।

संत कबीर के सत्य, प्रेम और समानता के संदेश को आत्मसात करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। यह पावन अवसर आपके जीवन में ज्ञान, शांति और सद्भाव लेकर आए – यही शुभकामना है।

Exit mobile version