सीट 11A का चमत्कार! विश्वास कुमार रमेश की बची जान, क्या है नंबर 11 की ताकत?

यह वाकई किस्मत का चमत्कार था कि Air India विमान हादसे में विश्वास कुमार रमेश अकेले यात्री के तौर पर जिंदा बच निकले। वे उस वक्त सीट नंबर 11A पर बैठे थे, जो अब ‘मिरेकल सीट’ के नाम से चर्चा में है।इस हादसे के बाद एक सवाल उठ रहा है — क्या नंबर 11 वाकई लकी होता है?
आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार संख्या 11 को शुभ माना जाता है या अशुभ?

धर्म डेस्क | National Khabar

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन इस त्रासदी में एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया — उनका नाम है विश्वास कुमार रमेश।

विश्वास कुमार बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे और उनकी सीट थी 11A। आज पूरे देश और दुनिया में जहां इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर है, वहीं एकमात्र बचे यात्री और सीट नंबर 11A की खूब चर्चा हो रही है।

लोग इसे किस्मत का करिश्मा मान रहे हैं कि जहां मौत ने लगभग सभी को अपनी चपेट में ले लिया, वहां विश्वास कुमार रमेश ईश्वर की कृपा से जिंदा बच गए। अब सवाल उठ रहा है— क्या नंबर 11 वास्तव में लकी होता है?

आइए जानते हैं अंक ज्योतिष (Numerology) की नजर में संख्या 11 का क्या महत्व है— क्या यह वाकई शुभ संकेत देती है या कुछ और?

नंबर 11 शुभ है या अशुभ?

अंक ज्योतिष में 11 को एक विशेष और शक्तिशाली नंबर माना जाता है, जिसे “मास्टर नंबर” कहा जाता है। यह संख्या दो बार 1 के जुड़ने से बनती है, जिससे इसमें 1 की ताकत और ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। 11 नंबर को आत्मिक शक्ति, प्रेरणा, गहन अंतर्ज्ञान, और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक माना जाता है। Master Number वे होते हैं जिनमें एक ही अंक 2 बार आता है, जैसे—11, 22, 33 आदि। इन नंबरों में सामान्य अंकों की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा और प्रभाव होता है। 11 नंबर वाले व्यक्ति अक्सर गहरे विचारशील, भावुक और आंतरिक ज्ञान से भरे होते हैं।

नंबर 11 में हैं अलौकिक शक्तियां

नंबर 11 को सामान्य मूलांकों की तरह नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें विशेष प्रकार की अलौकिक ऊर्जा छिपी होती है। यह संख्या उच्च चेतना, आत्मबोध और आध्यात्मिक समझ का प्रतीक मानी जाती है। जो लोग इस अंक से जुड़े होते हैं, उनके भीतर गहरी अंतर्दृष्टि और नेतृत्व की क्षमता होती है। यदि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करें, तो न केवल आत्म-जागरूकता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि जीवन में बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कर लेते हैं। यह अंक उन्हें आगे बढ़ने और दूसरों को प्रेरित करने की ताकत भी देता है।

रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को दर्शाता नंबर 11

जिन लोगों का मूलांक 11 होता है, वे बेहद रचनात्मक होते हैं और उनमें कल्पना की गहरी शक्ति होती है। अंक 11 का योग 2 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। चंद्रमा कल्पनाशीलता और भावनात्मक गहराई का प्रतीक है। अगर ये लोग अपनी रचनात्मकता और विचारों का सही दिशा में उपयोग करें, तो जीवन में खास पहचान बना सकते हैं।

नंबर 11: गहराई, संवेदनशीलता और आध्यात्मिक समझ का प्रतीक

नंबर 11 से जुड़े लोग जीवन के गहरे और सच्चे अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं। उनका रुझान अक्सर आध्यात्मिकता की ओर होता है। ये लोग किसी भी घटना या परिस्थिति को सिर्फ सतही रूप में नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे मायने को भी देखने में सक्षम होते हैं। उनमें दूसरों की भावनाओं को समझने की गहरी संवेदनशीलता होती है और वे मुश्किल समय में सहानुभूति और सहयोग देने वाले होते हैं।

नंबर 11 वाले इन बातों का रखें ध्यान:

Exit mobile version