
सामुद्रिक शास्त्र में तिल का महत्व विस्तार से बताया गया है। माना जाता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होना व्यक्ति के लिए कभी शुभ तो कभी अशुभ असर डाल सकता है।
धर्म डेस्क | National Khabar
हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल ज़रूर होता है। विज्ञान इसे एक तरह की दोषपूर्ण कोशिका मानता है, जबकि हिंदू धर्म में तिल को शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देने वाला बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में भी शरीर पर मौजूद तिलों के अर्थ समझाए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और उसका भाग्य किस दिशा में जाएगा। माना जाता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल व्यक्ति की पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में इशारा करते हैं। आज हम आपको बताएंगे शरीर के उस खास हिस्से के बारे में, जहां तिल होने से व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माना जाता है और उसे खाने-पीने का भी बहुत शौक होता है। यह जगह और कोई नहीं, बल्कि व्यक्ति का पेट है…
पेट पर तिल का मतलब: महिलाओं और पुरुषों पर अलग-अलग असर
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पेट पर तिल का असर पुरुषों और महिलाओं पर अलग-अलग होता है। माना जाता है कि जिन पुरुषों के पेट पर तिल होता है, वे करियर में हमेशा आगे रहते हैं और उन्हें धन की कोई कमी नहीं होती। वहीं, महिलाओं के पेट पर तिल होने का मतलब है कि उन्हें पारिवारिक सुख, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इनके जीवन में तनाव बहुत कम होता है। साथ ही पेट के अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का अर्थ भी अलग-अलग होता है।
पेट के दाईं ओर तिल का असर
अगर पेट के दाईं तरफ तिल हो तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। उनका लक्ष्य हमेशा साफ होता है और वे उसे हासिल करने तक हार नहीं मानते। ऐसे लोग करियर, प्यार और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। इनके पास धन की भी कोई कमी नहीं होती और इनकी पर्सनैलिटी लोगों को प्रभावित करती है।
पेट के बाईं ओर तिल का असर
अगर तिल पेट के बाईं ओर हो तो जीवन में चुनौतियां ज़्यादा रहती हैं। इन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। भाग्य इन्हें देर से साथ देता है। ऐसे लोग अक्सर बातूनी होते हैं और इनके पास एक से ज़्यादा संपत्ति होने के योग भी होते हैं।
पेट पर तिल और सेहत
पेट पर तिल होना इस बात का संकेत भी माना जाता है कि ऐसे लोगों का पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा, ये लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन होते हैं और अपनी खाने की इच्छाओं पर काबू पाना इनके लिए अक्सर मुश्किल होता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नेशनल ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।