महिला सशक्तिकरण पर माइलस्टोन और विश्व युवक केंद्र का सेमिनार आयोजित

रिपोर्ट: प्रज्ञा झा

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माइलस्टोन संगठन ने Vishwa Yuvak Kendra के सहयोग से Mata Sundri College for Women, University of Delhi में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में National Service Scheme (NSS) की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सेमिनार का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित पहली पैनल चर्चा में युवा महिला नेताओं सुश्री सौम्या, सुश्री अनन्या चावला, सुश्री सिद्धि जैन, सुश्री कोमल पांडे और सुश्री शिवानी सिंह ने अपनी प्रेरणादायक यात्राओं और अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने युवाओं, विशेषकर छात्राओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथियों के रूप में एडवोकेट पुष्पलता राठी (पूर्व CWC सदस्य), डॉ. सुनीता बहमनी (प्रोफेसर, अदिति महाविद्यालय), डॉ. राकेश चौधरी (सहायक प्रोफेसर, अदिति महाविद्यालय), डॉ. उजमा नदीम (सहायक प्रोफेसर, माता सुंदरी कॉलेज) और डॉ. करण सचदेवा (सहायक प्रोफेसर, लेडी इरविन कॉलेज) ने भाग लिया। पैनलिस्टों ने लैंगिक समानता, शिक्षा और युवा नेतृत्व के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हरप्रीत कौर, प्राचार्य, माता सुंदरी कॉलेज रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और समान अवसर महिलाओं को सशक्त बनाने के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने छात्राओं को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार, एलडीएम, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट, केनरा बैंक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और समाज में माइलस्टोन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में एडवोकेट आशु गुप्ता, सुश्री अनीता रेलन (एफएलसी, केनरा बैंक), सुश्री धरती वर्शनेय (सीनियर मैनेजर–प्रोजेक्ट्स, महावीर इंटरनेशनल दिल्ली) और सुश्री किरण शर्मा (एडिटर-इन-चीफ, न्यूज़ फोल्डर) भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक विकास में योगदान के लिए सुश्री मंशा ढींगरा और सुश्री चिंकी गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एनएसएस टीम के सदस्यों और विभिन्न कॉलेजों की महिला उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

माइलस्टोन संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उनके अनुसार, सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं सशक्त बनती हैं बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने यह संदेश दिया कि समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए युवाओं और समुदाय को मिलकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

Exit mobile version