मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक और हवन कर की प्रदेशवासियों की मंगलकामना

रुद्राभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न होने के पश्चात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से हवन किया। अनुष्ठान की समाप्ति पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं शांतिपूर्ण जीवन की मंगल कामना की।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

सावन माह के पहले दिन शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक और हवन किया। अनुष्ठान पूर्ण होने पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सम्पूर्ण जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख व समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। उन्होंने विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफलों के रस से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मठ के विद्वान आचार्यों और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी महामंत्रों के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।

रुद्राभिषेक के पश्चात गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न किया। विधिवत अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि और शांति से भरे जीवन की मंगलकामना की।

Exit mobile version