रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, हेमंत सोरेन ने रखीं 31 मांगें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को 31 अहम मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें कोयला कंपनियों से ₹1.40 लाख करोड़ की बकाया राशि तुरंत दिलाने की मांग सबसे प्रमुख रही।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

रांची के होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई, जो दोपहर तक चली।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनुपस्थित रहे, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

सीएम हेमंत सोरेन ने रखीं 31 अहम मांगें
बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के विकास से जुड़ी 31 महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें प्रमुख थीं:

सीएम सोरेन ने कहा कि इन मांगों का मकसद झारखंड के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सहकारी संघवाद की भावना के साथ केंद्र के सहयोग की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इन मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

बैठक में ये हुए शामिल
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे।
झारखंड की ओर से मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बिहार और पश्चिम बंगाल से मुख्यमंत्री न आने के कारण दोनों राज्यों का प्रतिनिधित्व उनके मंत्रियों ने किया।

बैठक में झारखंड से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, बिहार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, पश्चिम बंगाल से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और ओडिशा से उपमुख्यमंत्री पी. परीदा अपने-अपने राज्यों के कई अधिकारियों के साथ शामिल हुए। इस बैठक में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार — चारों राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अमित शाह से भाजपा नेताओं ने की संगठनात्मक चर्चा
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। शाह रांची के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और चंपई सोरेन समेत कई नेता उनसे मिलने पहुंचे।

Exit mobile version