हलाल सर्टिफिकेशन पर पूर्ण रूप से बैन है, इन पैसों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।

Written By: – News Desk Report, National Khabar

हलाल सर्टिफिकेशन पर पूर्ण रूप से बैन है, इन पैसों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।
राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद, हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर बैन और छांगुर बाबा को मिल रहे फंड्स के बारे में जिक्र किया साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए कहा की विरासत में गद्दी मिलती है दिमाग नहीं !

आरएसएस की सताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की उत्तर प्रदेश में हलाल प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह से बैन है।ऐसे में कोई भी संस्था और कोई भी व्यक्ति हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स नहीं बेच पाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि कोई भी ऐसा सामान न खरीदें जिसपर हलाल सर्टिफिकेशन हो।आप GST पे करें। इस पैसे का दुरूपयोग लव जिहाद, आतंकवाद और धर्मांतरण की फंडिंग के लिए किया जाता है। इस पैसे का उपयोग करके भारत के उपभोगताओं का शोषण किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जलालुदीन उर्फ़ ठाकुर बाबा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा की वो धर्मांतरण के नाम पर वो बालिकाओं का रेट तय किया करता था। इसमें फॉरवर्ड, बैकवर्ड, और दलित समाज की लड़कियों के अलग अलग रेट तय किये जाते थे।छांगुर बाबा को फण्ड कहीं बहार से नहीं मिल रहा था बल्कि हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स से जो पैसा आ रहा था उसी से वो अपनी गतिविधियों को अंजाम दे पा रहा था। हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर 25000 करोड़ रूपए वसूले गए हैं जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कोई भी राजनितिक इस्लाम की बात क्यों नहीं करता। हमारे पूर्वजों में भी राजनितिक इस्लाम के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी हैं।


गद्दी विरासत में मिलती है बुद्धि नहीं !
इसी दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की अखिलेश यादव जी कहते हैं की दिया क्यों जलाया मोमबत्ती जलाओ। वो कहते हैं न की विरासत में गद्दी मिल जाती है पर बुद्धि नहीं मिलती। उसके लिए प्रयास करना होता है और कुछ लोगों की आदत होती है की उनके जीवन से बचपना कभी जाता ही नहीं है।

ALSO READ: –


अखिलेश यादव राम द्रोही भी हैं और कृष्ण द्रोही भी
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की आप सभी को याद ही होगा जब हमने पांच तीर्थ विकास परिषद् का गठन किया था तब अखिलेश यादव ने कहा था की में सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगवाउँगा तब मैंने कहा भाई कंस की भी मूर्ति लगवा दो भाई हम तो भगवन कृष्ण के मथुरा और वृन्दावन को सवारेंगे और सजाएंगे क्योंकि हमरे संस्कार ऐसे हैं। आपको दुर्योधन और कंस प्यारे हैं तो आप उनकी प्रतिमा लगाइये। यही बात इस बार उन्होंने दिवाली के अवसर पर कहा, वो राम द्रोही ही नहीं कृष्ण द्रोही भी हैं और सनातन त्योहारों के विद्रोही भी हैं। कैसा दोहरा चरित्र लेकर काम करते हैं ये लोग यही परिवर्तन है।

Exit mobile version