
सैमसंग अपनी नई One UI 8 अपडेट को समय से पहले जारी कर सकता है, जो Android 16 पर आधारित होगा। यह अपडेट जुलाई 2025 तक गैलेक्सी डिवाइसों में उपलब्ध हो सकता है, जो कंपनी के सामान्य रिलीज़ पैटर्न से अलग है। One UI 8 का स्थिर वर्जन गैलेक्सी Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ पेश किया जा सकता है।
Written by: Himanshi Prakash, National Khabar
इस बार सैमसंग अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 8 को अपनी तय समय सीमा से पहले ही लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित होगा। नया अपडेट जुलाई 2025 तक Galaxy डिवाइसों के लिए रोल आउट कर सकती है। यह बदलाव सैमसंग के नियमित पैटर्न से अलग है, जिसमें वह साल के अंत में ही बड़े अपडेट जारी करता है। आमतौर पर Google द्वारा Android का स्थिर वर्जन रिलीज़ होने के बाद सैमसंग अक्टूबर और नवंबर के बीच One UI अपडेट पेश करता है, इस बार Samsung One UI 8 के साथ Update प्रक्रिया को काफी तेज कर सकता है।
कंपनी ने जारी किया बड़ा अपडेट
जानकारी के मुताबिक, सैमसंग ने 28 मई से One UI 8 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस समय यह बीटा वर्जन चुनिंदा देशों जैसे जर्मनी, दक्षिण कोरिया, अमेरिका…और यूके में Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra मॉडल्स के लिए जारी किया गया है। उपयोगकर्ता सैमसंग मेंबर्स ऐप के जरिए इस बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं। खास बात यह है कि सैमसंग ने अभी तक इस रोलआउट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी दूसरे बीटा वर्जन पर काम कर रही है और जल्द ही टेस्टिंग बाकी Galaxy डिवाइसों तक भी विस्तार कर सकती है।
कौन-कौन से डिवाइस होंगे One UI 8 अपडेट के हकदार?
हालांकि सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपडेट कई नए और पुराने दोनों ही डिवाइसों को मिलेगा। आइए जानते हैं उन संभावित डिवाइसों के बारे में जो One UI 8 अपडेट के लिए पात्र हो सकते हैं।
गैलेक्सी S सीरीज
सैमसंग सबसे पहले Galaxy S25 लाइनअप, S24 सीरीज, S23 और S22 सीरीज के साथ-साथ S24 FE और S23 FE मॉडल्स के लिए One UI 8 अपडेट जारी कर सकती है।
Galaxy Z सीरीज
One UI 8 सबसे पहले Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ Launch किया जा सकता है।
Galaxy Tab सीरीज
Galaxy Tab S10+, Tab S10 Ultra, Tab S9, और Tab S8 सीरीज को भी जल्द ही नया अपडेट मिलने की संभावना है।
हालांकि, Galaxy S21 सीरीज जैसे पुराने मॉडल शायद इस अपडेट में शामिल न हों क्योंकि वे अपने अपडेट सपोर्ट के अंत के करीब हैं। अगर सैमसंग ऐसा करता है तो Apple के iOS 26 के Version से पहले ही अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दे सकता है।