
Acer ने भारत में अपना सबसे किफायती AI-powered laptop Aspire Go 14 लॉन्च किया है। Students, Home Users और पहली बार खरीदने वालों के लिए बने इस laptop की कीमत 60,000 रुपये से कम है। इसमें 55Wh Battery और 65W USB-C Adapter Support मिलता है।
Written by Himanshi Prakash, National Khabar
Acer Aspire Go 14 शुक्रवार को भारत में Launch हो गया। कंपनी इसे अपना सबसे किफायती AI-पावर्ड लैपटॉप बता रही है, जिसे खासतौर पर स्टूडेंट्स, होम यूजर्स और पहली बार लैपटॉप खरीदने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें Intel Core Ultra 7 H-series प्रोसेसर तक का विकल्प, Copilot फीचर और Intel का AI Boost NPU शामिल हैं। इसमें Intel Core Ultra 7 H-series processor तक का विकल्प, Copilot feature और Intel का AI Boost NPU दिया गया है। Aspire Go 14 में 14-इंच WUXGA Display , Sleek Aluminum Build और 55Wh three-cell battery है, जो 65W USB-C Adapter को सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
Acer Aspire Go 14 की कीमत भारत में 59,999 रुपये से शुरू होती है। यह प्योर सिल्वर फिनिश में उपलब्ध है और इसे Acer की वेबसाइट, ऑफलाइन एक्सक्लूसिव स्टोर्स और Amazon से खरीदा जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Acer Aspire Go 14 का OLED वेरिएंट, जिसमें Core Ultra 7 155H प्रोसेसर और 32GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है, कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर 99,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Acer Aspire Go 14 के फीचर्स
Acer Aspire Go 14 में 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसमें Intel Core Ultra 7 H-series प्रोसेसर, Intel Arc ग्राफिक्स और Intel AI Boost NPU का कॉम्बिनेशन मिलता है। Laptop में 32GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen 3 SSD Storage का विकल्प मिलता है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 के साथ आता है।
इसमें डेडिकेटेड Copilot Key और AI Features दिए गए हैं, जिनसे users text समराइज कर सकते हैं और वॉइस के जरिए एक्शन ले सकते हैं। इसमें HD webcam भी है, जिसके लिए प्राइवेसी शटर मौजूद है।
Laptop में 55Wh की 3-cell battery दी गई है, जो 65W USB-C Adapter को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, RJ45 पोर्ट, दो USB 3.2 Type-A पोर्ट्स और दो USB Type-C पोर्ट्स दिए गए हैं। इनमें से एक पोर्ट DisplayPort को सपोर्ट करता है और दूसरा चार्जिंग के लिए है।
इसका स्लीक एल्युमिनियम चेसिस करीब 1.5 किलो वजनी है और इसकी मोटाई महज 17.5mm है।