boAt ने भारत में लॉन्च किए Airdopes 701 ANC – 50 घंटे की बैटरी लाइफ और स्मार्ट नॉइज़ कैंसलेशन के साथ।

boAt ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Airdopes Prime 701 ANC लॉन्च कर दिए हैं। ये ईयरबड्स 46dB तक की हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) और AI-बेस्ड एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इसमें 10mm ड्राइवर्स, IPX5 वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड, और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Written by Himanshi Prakash , National Khabar

प्रमुख फीचर्स:

  1. हाइब्रिड ANC: 46dB तक का नॉइज़ कैंसिलेशन
  2. AI ENC और Quad-Mic Setup: क्रिस्टल क्लियर कॉल्स के लिए
  3. डुअल 10mm ड्राइवर्स: दमदार साउंड एक्सपीरियंस
  4. boAt 24-bit Spatial Audio Technology : Immersive audio quality
  5. IPX5 रेटिंग: पानी और पसीने से सुरक्षा
  6. Beast Mode (60ms Low Latency): गेमिंग के लिए परफेक्ट
  7. इन-ईयर डिटेक्शन और Bluetooth 5.2
  8. Google Fast Pair और Multi-point Connectivity सपोर्ट

ऐप सपोर्ट और कस्टमाइज़ेशन : ये ईयरबड्स boAt Hearables ऐप के साथ कंपैटिबल हैं, जिससे यूजर्स EQ सेटिंग्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग:

  1. सिंगल चार्ज पर ईयरबड्स 50 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं (चार्जिंग केस सहित)
  2. 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग, 3 घंटे की नॉन-स्टॉप म्यूजिक
  3. हर ईयरबड में 35mAh बैटरी, केस में 500mAh बैटरी कीमत और कलर ऑप्शन

boAt Airdopes Prime 701 ANC की कीमत भारत में ₹1,999 रखी गई है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  1. ओब्सीडियन ग्रे (Obsidian Grey)
  2. टाइटेनियम ब्लू (titanium blue)
  3. जिंक व्हाइट (zinc white)
  4. आप इन्हें Amazon India और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट www.boat-lifestyle.com से खरीद सकते हैं।

अगर आप बजट में प्रीमियम फीचर्स वाले ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो boAt Airdopes Prime 701 ANC एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), क्विक चार्ज और गेमिंग मोड जैसी शानदार खूबियों के साथ यह ईयरबड्स अपनी कीमत में दमदार परफॉर्मेंस देता है।

Exit mobile version