
Xiaomi ने भारत में अपना नया 20,000mAh का कॉम्पैक्ट पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग और बिल्ट-इन USB-C केबल के साथ आता है। यह पावर बैंक iPhone 16 Pro को लगभग 4 बार और Xiaomi 15 को करीब 2.5 बार चार्ज कर सकता है। इसकी कीमत 2,000 रुपये से कम रखी गई है और इसमें टू-वे चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बाकी फीचर्स।
Written by Himanshi Prakash, National Khabar
Xiaomi ने भारत में अपना नया कॉम्पैक्ट पावर बैंक पेश किया है, जिसकी क्षमता 20,000mAh है और यह 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन USB Type-C केबल दी गई है, जो टू-वे चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह बिल्ट-इन केबल उपयोग में आसान और पोर्टेबल है, क्योंकि इसे पावर बैंक में ही सलीके से फिट किया जा सकता है। Xiaomi का दावा है कि यह Power Bank Apple iPhone 16 Pro को चार बार तक Charge करने में सक्षम है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi के नए 20,000mAh कॉम्पैक्ट पावर बैंक की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह पावर बैंक mi.com और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा, साथ ही Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा। नया कॉम्पैक्ट पावर बैंक दो रंगों — आइवरी ग्रीन और डार्क ग्रे — में पेश किया गया है।
फीचर्स
Xiaomi की वेबसाइट के मुताबिक, नया 20,000mAh कॉम्पैक्ट पावर बैंक iPhone 16 Pro को चार बार और Xiaomi 15 को करीब ढाई बार चार्ज कर सकता है।यह Power Bank Redmi Note 14 Pro 5G को करीब तीन बार और Xiaomi Pad 7 को दो बार पूरी तरह चार्ज करने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट की फास्ट चार्जिंग के बाद यह iPhone 16 Pro को लगभग 56%, Xiaomi 15 को करीब 27% और Redmi Note 14 Pro 5G को करीब 46% तक चार्ज कर देता है।
यह Power Bank 22.5W Fast Charging Support करता है और इसमें दो 3.7V 10,000mAh सेल दिए गए हैं। इसमें USB Type-A input port और USB Type-C Output Port मौजूद है। इसका वजन 342 ग्राम है और यह 12-लेयर सुरक्षा के साथ आता है, जो ओवरहीटिंग, ओवर-वोल्टेज, शॉर्ट-सर्किट और इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही, यह एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने की सुविधा देता है।
Xiaomi इस पावर बैंक पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है, जो केवल तकनीकी खामियों को कवर करेगी। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक भारतीय मानकों के हिसाब से टेस्ट किया गया है।