Report by : Sakshi Singh, National Khabar
- Google Pixel 10a भारत में लॉन्च के लिए तैयार: 18 फरवरी 2026 को होगा एंट्री
- Pixel “a” सीरीज़: फ्लैगशिप फीचर्स, मिड-रेंज कीमत
Google Pixel 10a : Google ने आधिकारिक रूप से अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a के भारत लॉन्च की घोषणा कर दी हैं। यह फ़ोन 18 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। Pixel “a” सीरीज हमेशा से ही उन यूज़र्स के लिए खास रही हैं,जो फ्लैगशिप जैसी परफॉरमेंस और कैमरा क्वालिटी कम कीमत में चाहते हैं। Pixel 10a भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
हालांकि Google ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया हैं,लेकिन टीज़र वीडियो,लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स से इस फ़ोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
Google Pixel 10a : Pixel 9a से पहले लॉन्च, बदली Google की रणनीति
Pixel 10a की लॉन्च टाइमलाइन इस बार काफी दिलचस्प है। जहां Pixel 9a को मार्च में लॉन्च किया गया था, वहीं Pixel 10a को फरवरी में ही पेश किया जा रहा है। इससे साफ है कि Google इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में जल्दी एंट्री लेकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देना चाहता है।
Google ने यह भी कन्फर्म किया है कि 18 फरवरी 2026 से Pixel 10a के प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। यानी लॉन्च और प्री-ऑर्डर दोनों एक ही दिन से उपलब्ध होंगे।
Google Pixel 10a : भारत में एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस ऑफर
भारतीय यूज़र्स के लिए Google एक खास ऑफर भी लेकर आ रहा है। जो लोग 13 फरवरी 2026 दोपहर 1:29 बजे (IST) से पहले Google Store की मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब करेंगे, उन्हें एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस प्री-ऑर्डर ऑफर मिलने की संभावना है।
हालांकि Google ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस ऑफर में डिस्काउंट मिलेगा या कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट, लेकिन आमतौर पर ऐसे ऑफर्स में स्पेशल डील्स या बोनस शामिल होते हैं।
Google Pixel 10a : प्रोसेसर और सिक्योरिटी: Tensor G4 का दम
Google Pixel 10a में मिलने की सबसे बड़ी उम्मीद है इसका नया प्रोसेसर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसे Google ने खास तौर पर AI और मशीन लर्निंग टास्क के लिए डिजाइन किया है।
इसके साथ फोन में Titan M2 सिक्योरिटी चिप मिलने की भी संभावना है, जो यूज़र डेटा और प्राइवेसी को बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी।
Google Pixel 10a : Tensor G4 के फायदे:
बेहतर AI परफॉर्मेंस
फास्ट इमेज प्रोसेसिंग
स्मूद मल्टीटास्किंग
ज्यादा सिक्योर सिस्टम
डिस्प्ले: स्मूद और ब्राइट एक्सपीरियंस
डिस्प्ले के मामले में Pixel 10a काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में मिलेगा:
6.285-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट
2000 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस
120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा। वहीं, हाई ब्राइटनेस लेवल के चलते तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी।
हालांकि, टीज़र से यह भी साफ है कि डिस्प्ले के चारों तरफ थोड़े मोटे बेज़ेल्स मौजूद होंगे, जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप से थोड़ा अलग बनाते हैं।
RAM और स्टोरेज: परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
Pixel 10a में मिलने वाले संभावित मेमोरी ऑप्शंस इस प्रकार हो सकते हैं:
8GB LPDDR5X RAM
128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन फोन को तेज़ परफॉर्मेंस देगा। ऐप्स जल्दी खुलेंगे, मल्टीटास्किंग स्मूद रहेगी और AI फीचर्स बिना किसी लैग के काम करेंगे।
बैटरी: लंबे समय तक साथ निभाने का वादा
बैटरी को लेकर भी अच्छी उम्मीदें जताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a में मिल सकती है:
5100mAh की बड़ी बैटरी
वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
हालांकि चार्जिंग स्पीड का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Google का सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन आमतौर पर बैटरी बैकअप को बेहतर बनाता है। ऐसे में Pixel 10a एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकता है।
कैमरा: हार्डवेयर वही, लेकिन सॉफ्टवेयर में सुधार
Google Pixel स्मार्टफोन्स की पहचान हमेशा से उनकी कैमरा क्वालिटी रही है। Pixel 10a में भी कैमरा सेटअप पिछली जनरेशन जैसा ही हो सकता है, लेकिन सॉफ्टवेयर के जरिए फोटोग्राफी को और बेहतर बनाया जाएगा।
रियर कैमरा सेटअप:
48MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
फ्रंट कैमरा:
13MP सेल्फी कैमरा
4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30फपस
Google ने टीज़र में “Improved Photography Performance” का संकेत दिया है, जिससे यह साफ है कि AI और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के जरिए फोटो और वीडियो क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
Gemini AI: स्मार्टफोन में स्मार्टनेस का नया स्तर
Pixel 10a में Gemini AI के इनबिल्ट होने की उम्मीद है। इसके जरिए यूज़र्स को मिल सकते हैं:
AI-बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल्स
स्मार्ट सर्च और सजेशन
बेहतर वॉयस असिस्टेंट
रियल-टाइम AI फीचर्स
Gemini AI, Pixel 10a को बाकी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से अलग पहचान देगा।
नया डिजाइन: कैमरा बार को कहा अलविदा
Pixel 10a का सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलेगा। Google ने इस बार अपने सिग्नेचर कैमरा बार डिजाइन को हटा दिया है।
डिजाइन की खास बातें:
पूरी तरह फ्लैट रियर कैमरा मॉड्यूल
मेटल फ्रेम
सेंटर-अलाइन्ड होल-पंच डिस्प्ले
क्लीन और मिनिमल लुक
यह नया डिजाइन फोन को ज्यादा स्लिम और मॉडर्न बनाता है।
Google Pixel 10a कीमत: ₹49,999 से हो सकती है शुरुआत
Pixel 10a की भारत में कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹49,999 हो सकती है। इस प्राइस रेंज में यह फोन सीधे तौर पर दूसरे प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।