Kedarnath : केदारनाथ में फिर शुरू हुई बर्फ़बारी

Report by : Sakshi Singh, National Khabar

Kedarnath : 10 दिन से बिगड़ा मौसम,दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बिगड़े मौसम के बीच केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फ़बारी हो रही है,जबकि मैदानी इलाको में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया हैं। भारत मौसम विज्ञानं विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।

Kedarnath : केदारनाथ धाम में 3 फ़ीट तक जमी बर्फ

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर बर्फ़बारी शुरू हो गई हैं। बीते 10 दिनों से यहां मौसम लगातार ख़राब बना हुआ हैं। रुक-रुक कर हो रही बर्फ़बारी के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 3 फ़ीट तक बर्फ जम चुकी हैं। हालात को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में आईटीबीपी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।

Kedarnath : ख़राब मौसम के चलते चुनौतियां

लगातार बर्फ़बारी और ठंड के कारण केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ हैं। तेज हवाओं और कम दृश्यता के चलते राहत एवं सुरक्षा कार्यो में भी मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि,इस समय धाम में आम श्रद्वालुओ की आवाजाही नहीं हैं,जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका कम बताई जा रही हैं।

प्रशासन के अनुसार,मौसम सामान्य होने के बाद ही किसी भी तरह की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

पहाड़ी राज्यों में बर्फ़बारी का सिलसिला जारी रहने के आसार

भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग (IMD) के मुताबिक,1 फरवरी को जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी जारी रह सकती हैं।
इसी दौरान

गरज-चमक
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं
कुछ इलाको में हवाओं की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना

जताई गई हैं। इस पहाड़ी इलाको में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Kedarnath : हरियाणा में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

मौसम के इस बदले मिजाज का असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दिल्ली-NCR में भी बारिश की संभावना

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के साथ—

तापमान में गिरावट
ठंड में इजाफा
सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने

की संभावना है।

हालांकि, बारिश के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने 1 फरवरी को निम्नलिखित राज्यों में बारिश की संभावना जताई है—

पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
मध्य प्रदेश
राजस्थान

इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

Kedarnath : पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से—

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
मैदानी इलाकों में बारिश
तेज हवाएं और बादल

देखने को मिल रहे हैं।

आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

Kedarnath : यात्रियों और किसानों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते—

सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं
भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है
कई मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं

वहीं, किसानों को भी मौसम को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Kedarnath : ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित

बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह और रात के समय शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

Kedarnath : आगे कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में—

बारिश
बर्फबारी
तेज हवाएं

जारी रह सकती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार की संभावना है, लेकिन ठंड का असर बना रह सकता है।

Exit mobile version