Friday, April 19, 2024
National

UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता देने के समर्थन में दिखा रुस

नेशनल खबर, डेस्क रिपोर्ट

UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता देने के समर्थन में दिखा रुस, विदेश मंत्री बोले- एशिया पर भारत की पकड़ अच्छी


संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत को परमानेंट सदस्य बनाने को लेकर रूस ने समर्थन किया है। रुसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 7 दिसंबर की तारीख को मॉस्को में आयोजित एक इंटरनेशनल फोरम में बयान दिया कि भारत ने दुनिया के प्रमुख मुद्दों पर अपने स्टैंड से काउंसिल की वैल्यू को बढ़ाया है। ऐसे में उसको UNSC का परमानेंट सदस्य होना ही चाहिए।


2021 से भारत UNSC काउंसिल की अध्यक्षता कर रहा है। जो इस साल दिसंबर में खत्म होने को है। इससे पहले आए रूस के विदेश मंत्री के बयान ने UNSC की परमानेंट सदस्यता ग्रहण करने के लिए भारत की दावेदारी को अब और मजबूत कर दिया है।


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है भारत इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में दुनिया के प्रमुख देशों में आ गया है। भारत की जनसंख्या को देखें तो वो कुछ समय बाद पूरे विश्व में सबसे ज्यादा हो जाएगी। लावरोव ने भारत की विदेश नीति की तारीफ की औऱ कहा कि उनके पास तमाम तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए डिप्लोमेटिक तजुर्बा भी है।


साथ ही एशिया पर भारत की मजबूत पकड़ है। जो UNSC के लिए उसकी दावेदारी को और भी मजबूत बनाती है।


रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने साफ कहा कि भारत सिर्फ संयुक्त राष्ट्र संघ में ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय संगठनों में भी भारत ने अहम भूमिका निभाई। भारत एक ऐसा देश है जो सिर्फ मल्टीपोलर दुनिया को बनाने की चाहत रखने तक ही महज़ सीमित नहीं है बल्कि यह देश उस दुनिया का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी बनेगा।

वहीं उन्होंने शांघाई सहयोग संगठन में भारत के द्वारा निभाई गई भूमिका को भी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *