Sunday, September 8, 2024
sports

आखिरी दांव! आज RCB-CSK का महा मुकाबला, क्या धोनी का IPL करियर होगा खत्म?

आज आईपीएल 2024 में एक रोमांचक क्वालीफाइंग मुकाबला होने जा रहा है, जहाँ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।

Written By: Nisha Choudhary, National Khabar

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए ये मैच खासा अहम है क्योंकि जी हार दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। अगर CSK हार जाती है, तो ये संभावित रूप से धोनी का आखिरी आईपीएल मैच हो सकता है। धोनी ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है, लिहाजा उनके चाहने वाले इस मैच को बेहद गौर से देखेंगे।


मगर रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस पहले ही प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है, तो धोनी के संन्यास की आधिकारिक घोषणा इस मैच के बाद ही आने की संभावना है।

RCB की टीम पांच मैच जीतने के बाद लय में चल रही है और उनके पास प्ले-ऑफ में जगह बनाने का एक आखिरी मौका है। लेकिन इसके लिए उन्हें CSK को 18 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा।

इसके अलावा, अगर वो लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 या उससे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर लेते हैं और उनका नेट रन रेट CSK से बेहतर हो जाता है, तो भी वो क्वालीफाई कर सकते हैं।

हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में बारिश ख़लल डाल सकती है। खिलाड़ी और प्रसारक यही उम्मीद कर रहे हैं कि बेंगलुरु में शाम 6 बजे के बाद मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *