देश

नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले ध्यान दें, किसान आंदोलन के चलते जगह-जगह लग रहा जाम

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। वहीं किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर चिल्ला और भोपुरा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। कई जगहों पर बैरिकेडिंग और किसानों के जमावड़े से जाम की स्थिति बन गई है।

Written By: Rishu Pandey, Edited By: Pragya Jha


किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित विभिन्न मांगों को जाहिर किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर, चिल्ला और भोपुरा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल अभी जाम की स्थिति नहीं है। वहीं नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की दिल्ली से लगी सीमाओं पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कई जगहों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है।


रजोकरी बॉर्डर पर लगी भीषण जाम


किसानों के दिल्ली कोच को लेकर दिल्ली पुलिस ने रजोकरी बार्डर पर बेरिकेडिंग से वाहनों की रफ्तार कम होने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सिरहौल बार्डर आने वाली गाड़ियों को दिल्ली बार्डर में प्रवेश करने के लिए भारी परेसनियो का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क नजर आई बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है वाहन चालकों के आई कार्ड देखकर ही वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा है।


सीमाओं पर अलर्ट, वाहनों की हो रही है जांच


गाजियाबाद के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीमाओं पर हाई अलर्ट है। यूपी गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की अप डाउन लेन पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कंक्रीट की दीवार बना दी गई है। खाली जगह में गहरी खाई खोद दी गई है। फ्लाईओवर के भी ऊपर बैरिकेडिंग लगा हुआ है। वाहनों का पूरा लेन दिल्ली में प्रवेश किया जा रहा है। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के ऊपर वाहन रेंग रहे हैं। महाराजपुर, ज्ञानी बार्डर और भोपुरा पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।


फरीदाबाद से लगती सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग


किसानों के दिल्ली कुछ करने की घोषणा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस गांव मोहना में धरने पर बैठे किसानों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। तिगांव के एसीपी राजेश लोहान पूरे पुलिस बल के साथ मौजपुर टोल प्लाजा पर तैनात रहेंगे। मौके पर मोहना तहसील के नायब तहसीलदार ओम दत्त शर्मा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अगर किसानों ने कोई भी कदम उठाया तो उस मौके तुरंत पहुचेंगे एसडीएम त्रिलोक चंद ।


नोएडा के किसान भी कर रहे दिल्ली में कूच की तैयारी नोएडा के अधिकांश किसान संगठन दिल्ली कूच करने के लिए एक मंच पर आ गए हैं। किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है। डॉ लोकेश एम व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को किसानों को मनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री की अगुआई में एक बैठक की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *