दिल्ली-NCR

पहली बारिश में ही दिल्ली की सड़को का हाल बेहाल!

बारिश के रफ़्तार के आगे दिल्ली पड़ी धीमी।

Written By: Prakhar Srivastava, National Khabar

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से भर दिया है। कई जगहों पर जलभराव से लोग यहाँ-वहाँ फंस गए हैं। स्थिति यह है कि कारें पानी में डूबी हुई दिख रही है। जिससे लोग परेशान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में सुधार भी देखने को मिला है और हवाए साफ़ मिली। दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को मुसीबत में डाल दिया है, नीचे के इलाकों में स्थित बस्तियों और घरों में पानी भर गया है। राजधानी में लगातार बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर में काफ़ी जलजमाव देखा गया। 27 जुलाई को यहीं के एक आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।


कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, यहां तक की मानसिंह रोड, एम्स के अलावा नोएडा के सेक्टर 59, सेक्टर-62, ममूरा, गिझोर आदि जगहों पर जलभराव हो गया।  


आईटीओ के पास भारी बारिश और जलभराव के कारण जाम लग गया। जाम के चलते लोग परेशान नजर आए। 


सड़कों पर जलभराव होने के कारण रास्ता नहीं नजर आने से वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। लोग धीरें रफ़्तार से आगे बढ़ते हुए नजर आए। 

भारी बारिश की वजह से दिल्ली में गुरुवार यानी आज दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। देर रात दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिल्ली में आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए केजरीवाल सरकार ने ये फैसला लिया है।

शाम को काम से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया। इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई।राष्ट्रीय राजधानी के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कों पर जाम लग गया। साउथ एक्सटेंशन इलाके में वाहन धीमी गति के साथ चलती नजर आई। नोएडा में भी कई स्थानों पर जाम लग गया।दिल्ली के लुटियंस जोन, महादेव रोड अशोका रोड और जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।


देश के राजधानी में बने 1200 करोड़ के लागत से बने संसद का भी हाल बेहाल छत से पानी टपकता नज़र आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *