धर्म

भगवान शिव का नटराज मंदिर का रहस्य !

भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिरों के बारे में आपने पढ़ा है लेकिन क्या आप चिदंबरम के बारे में जानते हैं ? जो हमारे संस्कृत का जीता जागता उदाहरण है।

Report by: ज्योति पटेल,नेशनल धर्म

चिदंबरम मंदिर क्या है?

चिदंबरम में स्थित नटराज मंदिर है जो शिवजी को समर्पित है। कहा जाता है इस मंदिर में भगवान शिव जी की कई अनेक तांडव करते हुए प्रतिमाएं हैं और इसमें भगवान शिव जी के चित्रों का उल्लेख किया गया है। यह मंदिर वास्तुकला से भरपूर है जो दुनियां भर से आने जाने वाले भक्तों को आकर्षित करता है इसीलिए ये मंदिर प्रसिद्ध है |

नटराज मंदिर का रहस्य क्या है ?

इस मंदिर का रहस्य उसके अनूठे संरचना, कलात्मकता, और वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाये जाने के लिए प्रशंसा मिलती है। इसका मुख्य सिंबल ‘नटराज’ है, जिसे शिव के तांडव नृत्य का प्रतीक माना जाता है। जिसमें वे सृष्टि के संहार और सृष्टि के चक्र को दिखाते हैं। इस मंदिर की अनूठी संरचना, कलात्मकता और नटराज के रूप में भगवान शिव की महानता को दर्शाने के लिए इसे एक विशेष स्थान पर रखा गया है। जो दुनियां के भर लोगों को आकर्षित करता है।

शिवजी इस मंदिर में नृत्य क्यो किए थे ?

नटराज मंदिर में भगवान शिव के नृत्य का प्रतिक मिलता है। इस नृत्य में भगवान शिव विभिन्न रूपों में सृष्टि, संहार और पुनर्जीवन की प्रक्रिया को दर्शाते हैं। यह नृत्य उनकी महाशक्ति और सृष्टि की प्रक्रिया को दिखाता है और इतना ही नहीं शिव का तांडव नृत्य मानवीय जीवन की एक संस्कृति को उजागर करता है। जिसमें उन्होंने अपनी दिव्य शक्ति को प्रकट किया था। यह नृत्य भगवान शिव की महत्ता, उनकी दिव्यता और ब्रह्मांड की सृष्टि के प्रति उनकी महान शक्ति को प्रकट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *