Sunday, September 8, 2024
DELHI/NCR

शनिवार को राजधानी दिल्ली में फिर से हुई तेज बारिश

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

IMD के अलर्ट के बीच लगातार अटकले थी की बारिश कभी भी हो सकती है। लेकिन सबसे ज्यादा डर दिल्ली के लिए था क्यूंकि यमुना के जल स्तर बढ़ने के कारण पहले से ही दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भर चूका है और अगर अब बारिश ज्याद हुई तो मुसीबत बढ़ सकती है। दिल्ली में बाढ़ के बाद हालत गंभीर थी लेकिन हर घंटे 5 सेंटीमीटर पानी काम हो रहा था, लेकिन अचानक आई बारिश ने लोगों की धड़कने तेज कर दी।
मसलन दिल्ली में अभी पीने के पानी की भी कमी हो चली है। दिल्ली के 3 मुख्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट यानि ओखला, वज़ीराबाद और चंद्रावल को बाढ़ के चलते बंद कर दिया गया था लेकिन फ़िलहाल ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को खोल दिया गया है।


दिल्ली के साथ नॉएडा में भी कई जगहों पर भरी बारिश दर्ज की गयी है। इसके चलते काफी देर तक लोगों को लम्बे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। IMD की तरफ से अभी भी 4 से 5 दिन तक भरी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके चलते राजधानी में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *