Sunday, September 8, 2024
National

सोनिया गांधी और खरगे ने की पार्टी नेताओं संग बैठक, Lok Sabha Elections से पहले सीट बंटवारे पर एक्शन मोड में कांग्रेस……

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्यों और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तैयारियों और आइएनडीआइए के घटक दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए बैठक में कोषाध्यक्ष अजय और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल माकन शामिल हुए।

Written By: Anshika Jha, Edited By: Pragya Jha

HIGHLIGHTS:

.सीट बंटवारे पर खरगे और सोनिया गांधी ने की पार्टी नेताओं संग बैठक।
.सीट बंटवारे पर जल्द लिया जाएगा अंतिम निर्णय।
.आंध्र प्रदेश के लिए 20 सदस्यीय चुनाव समिति का किया गठन
.अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता और केजरीवाल की पार्टियां

सीट बंटवारे पर खरगे और सोनिया गांधी ने की पार्टी नेताओं संग बैठक:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्यों और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सीट बंटवारे पर लिया जाएगा अंतिम निर्णय:

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों और आइएनडीआइए के घटक दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन शामिल हुए। सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा और घोषणा की जाएगी।

आंध्र प्रदेश के लिए 20 सदस्यीय चुनाव समिति का किया गठन:

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रविवार को इसी साल कांग्रेस ने 20 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया था। इस समिति में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिनमें वरिष्ठ नेता, युवा नेता, महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य शामिल हैं।

अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता और केजरीवाल की पार्टियां:

उल्लेखनीय है कि INDI गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में विपक्ष का साथ छोड़ दिया है। इसके अलावा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पहले ही अलग चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *