Sunday, September 8, 2024
National

Budget 2024 की बड़ी बातें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया।

बजट 2024: 1 फ़रवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जा चुका है।इस बजट मेंकुछ खास बातें जो कहीं गयी हैं उनकी चर्चा हम करने वाले हैं

Written By: Pragya Jha, National Khabar

अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में अंतर


चुनाव से ठीक पहले देश का अंतरिम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जा चुका है। इस बजट में जो भी बड़ी बातें रही हैं उन पर चर्चा शुरू करते हैं।लेकिन इससे पहले आपको समझते हैं की आखिर अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में क्या अंतर है ? अंतरिम बजट जो अभी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पेश किया. है ये ऐसा बजट है जो चुनाव से ठीक पहले पेश होता है जो चार महीनों के लिए एक बजट का ढांचा तैयार किया जाता है। लोक सभा चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी उनकी वित्त मंत्री पूर्ण बजट पेश करेंगी /करेंगे जो अगले साल तक के लिए होगा। यानि की चुनाव के बाद एक बार फिर बजट पेश किया जाएगा। बहरहाल अब खबर की तरफ बढ़ते हैं।


बजट की बड़ी बातें


सबसे पहले तो बजट में किसानों के लिए कुछ ठीक थक खबर बताई गयी है यानि


1. किसानों के लिए MSP को बढ़ने की खबर सामने आई है। इस बार जो मांग किसानों की हमेशा से रही है उसे पूरा करने की कोशिश पर ध्यान दिया जा रहा है।

2. नैनो DAP को बढ़ने पर खास धयान दिया जाएगा।

3. हरित विकास की योजना पर ध्यान

4. प्रदूषण बढ़ाने वाले वाहन को सड़कों से बाहर किया जाएगा

5. 7 लाख आए तक कोई टैक्स नहीं देना होगा।

6. टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।

7. GST का कर आधार बढ़ा

8. कॉर्पोरेट टैक्स रेट 22% घटा

9. टैक्स व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं।

10. मेडिकल कॉलेज की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही जो हॉस्पिटल्स और कॉलेजेस मौजूद हैं उनके इन्फ्रस्टरक्चरे पर ध्यान देने की बात कही गयी है।

11. रोजगार के 55 लाख अवसर को उत्तप्पन किये जाएंगे।

12. ग्रामीण इलाकों में 5 सालों में 2 करोड़ घर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

13. रोजगार के 55 लाख अवसर को उत्तप्पन किये जाएंगे।

14. मछली पालन के काम पर ध्यान देने और बढ़ावा देने के लिए एक अलग डिपार्टमेंट बनाया जाएगा।

15. महिलाओं और बच्चों में टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

16. सभी को पक्का मकान देने की बात भी कही गयी है।

17. 3 रेल कॉरिडोर शुरू किये जाएंगे।

18. देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ी है।

19. यात्री ट्रेनों की परिचालन में सुधार।

20. EV वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

21. देश में 390 यूनिवर्सिटीज की स्थापना की गयी।

22. यात्रा सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

23. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर ध्यान दिया जाएगा।

24. 2047 तक विकसित भारत पर ध्यान।

25. 2070 तक नेट जीरो मिशन पर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *