स्वास्थ्य

Eye Infection: बरसात के मौसम में क्यों बढ़ जाता है आंखों में इंफेक्शन का खतरा ?

मानसून के मौसम में आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

मानसून के मौसम में आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हवा में नमी और गंदगी के कारण आंखों में लालिमा, जलन और खुजली जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इस दौरान वायरल कंजंक्टिवाइटिस और एलर्जिक रिएक्शन जैसे संक्रमण तेजी से फैलते हैं। ऐसे में आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मानसून में आँखों की देखभाल के लिए आप ये आसान उपाय अपना सकते हैं।

Written by Himanshi Prakash, National Khabar

मानसून भले ही मौसम को सुहावना बना देता है, लेकिन इसी दौरान कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इन्हीं समस्याओं में एक आम और परेशान करने वाली समस्या है आंखों में इंफेक्शन। दरअसल, मानसून के दौरान हवा में मौजूद नमी और वातावरण की गंदगी आंखों को संक्रमित करने का खतरा बढ़ा देती है।

बारिश का पानी या गंदे हाथों से आंखों को छूने पर अक्सर लालिमा, जलन, खुजली या पानी आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। मानसून के मौसम में वायरल कंजंक्टिवाइटिस, एलर्जिक रिएक्शन और स्टाई जैसे इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं, खासकर जब साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में आंखों की सही देखभाल की जाए, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

अगर आप भी बारिश के मौसम में अपनी आंखों को संक्रमण से बचाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जो मानसून के दौरान आपकी आंखों की बेहतर देखभाल में मदद करेंगे। तो आइए, बिना देर किए जानते हैं वो जरूरी उपाय।

आंखों में संक्रमण के लक्षण (Eye Infection Symptoms) – आंखों का लाल होना, दर्द या लगातार खुजली होना, आंखों से पानी आना, धुंधला दिखाई देना और आंखों से सफेद या पीले रंग का मवाद निकलना।

मानसून में ऐसे करें आंखों की देखभाल
हाथों की साफ-सफाई का रखें ध्यान:मानसून में हवा में नमी होने के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इसलिए हाथों को हमेशा साफ रखें, समय-समय पर सैनिटाइज करें और कुछ भी छूने के बाद हैंडवॉश ज़रूर करें। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा।

आंखों को छूने से बचें:
कोशिश करें कि अनजाने में भी हाथों से आंखों को न छुएं। इससे इंफेक्शन फैल सकता है। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है।

बाहर निकलते समय चश्मा पहनें:
बारिश में बाहर जाते समय सनग्लासेस या ट्रांसपेरेंट चश्मा पहनें, ताकि आंखों को गंदे पानी और धूल-मिट्टी से बचाया जा सके। स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें और वाटरप्रूफ स्विमिंग गॉगल्स का उपयोग करें।

आई मेकअप में बरतें सावधानी:
मेकअप ब्रश, मस्कारा और आईलाइनर को समय-समय पर डिसइंफेक्ट करें। इन उत्पादों को किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि साझा उपयोग से बैक्टीरिया फैल सकता है और आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

पर्सनल चीजों का साझा उपयोग न करें:
तौलिया, रूमाल या तकिए जैसी व्यक्तिगत चीजों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। मानसून में बैक्टीरिया इन सतहों पर जल्दी पनपते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button