Sunday, September 8, 2024
National

Manipur violence: – मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स पर दर्ज कराई FIR

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

मणिपुर दंगों के बीच मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दरअसल मणिपुर पुलिस के मुताबिक शिकायत के दौरान कहा गया की अर्धसैनिक बलों ने उनकी ड्यूटी में खलल डाला और उनकी गाड़ी को बीच में रोका गया। इसके बाद सुरक्षा सूत्रों ने इसे ” न्याय का मजाक ” उड़ाना करार दिया।

इसके बाद ये कहा की असम रिफ्लेस को दोनों समुदायों जिलों के बीच मध्यवर्ती क्षेत्र की सुरक्षा करने को कमांड मुख्यालय द्वारा कहा गया है।

ये FIR 5 अगस्त को लिखवाई गयी थी। दरअसल पिछले सप्ताह दो समूहों के बीच विवाद हुआ था जिस विवाद के बाद ये सारी घटना सामने आई है। मणिपुर पुलिस का आरोप है की विष्णुपुर गांव में उनकी गाड़ियों को आगे जाने से रोक दिया गया। पुलिस वालों ने बताया की FIR में लिखा गया है की तकरीबन सुबह 6:30 पर पुलिस विष्णुपुर से फोल्जंग रोड तक जा रही थी ये देखने की हालिया ही जो झड़प हुई उसमे कुछ कुकी मिलिटेंट्स होंगे जिन्होंने शरण लिया होगा। जानकारी के लिए बता दें की फोलिजंग “चुराचांदपुर” डिस्ट्रिक्ट में एक गांव है।


पुलिस वालों का दावा है की 9 असम रिफ्लेस ने उन्हें रोका और उन्होंने अपना कैस्पर वाहन को बीच में खड़ा कर रखा था जिससे कोई गाड़ी आवा जाहि ना कर सके।

असम रिफ्लेस की तरफ से बताया गया की वो बस अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जो उन्हें आदेश दिए गए थे बस वो उसका पालन कर रहे थे।


इससे पहले 7 अगस्त को मणिपुर सरकार ने विष्णुपुर जिले के मोइरांग लंबखाई में एक अधिक महत्वपूर्ण चौकी से असम रिफ्लेस को हटाने के आदेश दिए थे। क्यूंकि घाटी के नागरिकों के खिलाफ क्रूरता बरतने के आरोप के चलते कुछ महिलाओं ने रिफ्लेस के खिलाफ जम कर हंगामा और नारेबाजी की जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *