Sunday, September 8, 2024
HEALTH

WORLD AIDS DAY 2023: AIDS से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

रिपोर्ट: – Pragya Jha, नेशनल खबर

एड्स एक जानलेवा बीमारी है। जो HIV और ह्यूमन इम्यूनोडिफिसिएन्सी के वायरस के कारण होता है। इम्यूनोडिफिसिएन्सी में किसी भी व्यक्ति का शरीर इतना कमजोर हो जाता है की वो आगे किसी और बीमारी को झेल पाने के लायक नहीं बचता है। ऐड्स को लेकर हमारे समाज में कई मिथ्स फैले हुए हैं। जिसके कारण एड्स के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

दुनियां भर में अभी इसका कोई सटीक इलाज नहीं है जिसके कारण AIDS से संकर्मित लोगों को बचाया नहीं जा सकता है लेकिन कुछ दवाओं के माध्यम से उन्हें सिर्फ जिन्दा रखने की कोशिश की जाती है। किसी भी व्यक्ति को HIV अगर होती है तो वो आगे चल कर एड्स का रूप ले लेती है।

1 दिसंबर को वर्ल्ड ऐड्स डे मनाया जाता है। जिसका मकसद ये होता है की समाज में ऐड्स को जागरूकता फैलाई जा सके। साथं ही लोगों के बीच फैली हुई मिथकों को भी खत्म किया जा सके। लोगों को इस बीमारी के खिफ एक जुट किया जाए और HIV से संकर्मित लोगों के साथ समर्थन दिखाना और HIV से मृतक लोगों को याद करना।
पहली बार वर्ल्ड एड्स डे 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। जिससे की लोगों के बीच AIDS को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।

एड्स से बचने के लिए क्या रखे सावधानियां
1- एक से ज्यादा यौन सम्बन्ध बनाते हुए सावधान रहें।
2- HIV के लिए लगातार परिक्षण करवाएं।
3 -अगर आपको HIV होने का कोई शक है तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाँच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *