Saturday, July 27, 2024
DELHI/NCR

अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद अमित शाह से मुलाकात करने के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुवात हो चुकी है। 9 जून को सभी कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। देर शाम तक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीता रमन, किरेन रिजिजू, एस जय शंकर सहित कई बड़े नेताओं ने शपथ ली। इसके साथ ही आज 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में अमित शाह के आवास पर पहुंचे हैं। फूलों के गुलदस्ते के साथ शुभकामनांए देने के लिए। हलाकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है की आखिर इस मुलाकात का मकसद क्या है ? क्योंकि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की सीटों में काफी ज्यादा गिरावट आई है। इसलिए इस मुलाकात के मायने कुछ भी हो सकते हैं।


जानकारी के लिए आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के कई मंत्री कैबिनेट में शामिल हुए हैं। लखनऊ से राजनाथ सिंह एक बार फिर जीत कर कैबिनेट मंत्री की शपथ ले चुके हैं। राजयसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी, पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, महराजगंज से चुनकर आए पंकज चौधरी, राज्य सभा सांसद बीएल वर्मा, बंसगांव से चुन कर आए कमलेश पासवान, आगरा से चुन कर एस पी सिंह बघेल आदि कैबिनेट मंत्री की शपथ ले चुके हैं। सरकार गठन के तुरंत बाद योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की ये मुलाकात काफी अहम् मानी जा रही है।

अमित शाह के साथ साथ वो राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मिलने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात की चर्चा दिल्ली से लेकर लखनऊ तक है। इस मुलाकात ने राजनीती में भी हलचल मचा दी है। हलाकि अभी तक इस मुलाकात को औपचरिक भेंट के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *