Saturday, July 27, 2024
National

आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सेलेब्स ने दी रणवीर सिंह और Deepika Padukone को बधाई।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह और Deepika Padukone ने 29 फरवरी को फैंस के साथ एक बड़ी गुड़ न्यूज शेयर किया है। इस खबर के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

हाइलाइट्स

रणवीर-दीपिका ने फैंस को दी खुशखबरी।

सेलेब्स ने दी दोनों को बधाईयां।

आलिया भट्ट ने लिखा ये खास मैसेज।

रणवीर-दीपिका ने फैंस को दी खुशखबरी


ऋचा चड्ढा – अली फजल और वरुण धवन – नताशा दलाल, के बाद अब बाॅलीवुड के एक और पावर कपल रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) ने अपने फैंस को खुशखबरी दें दी है। यह कपल जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल आज ( 29 फरवरी)‌ को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि यह कपल सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।

सेलेब्स ने दी दोनों को बधाईयां।

रणवीर और दीपिका के पोस्ट पर ग्लोबल आइकाॅन प्रियंका चोपड़ा ने कमेन्ट करते हुए लिखा है ‘मुबारक’। प्रिति जिंटा ने लिखा, वाओ, बधाई। माधुरी दीक्षित ने बधाई दी। न्यूली वेड रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओएमजी…. बधाई बहुत खुश हूं। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘तुम्हारा अब तक का बेस्ट प्रोडक्शन उत्पादन, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं….. बधाई हो ‘ । इनके अलावा आलिया भट्ट, कृति सेनन, राधिका मदान, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, मीरा राजपूत, शहनाज़ गिल, सोनू सूद, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाईयां दी।।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें छोटे बच्चो के कपड़े, जूते और खिलौने बने हैं। पोस्ट के बीच में सितंबर 2024 लिखा हुआ था। इसके साथ ही कैप्शन में शुक्रिया अदा करने वाली और आईज ( नजर न लगने वाली) इमोजी शेयर की ।

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी रचाई थी। इनकी लव स्टोरी रामलीला फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी और दोनों ने उसी दौरान डेट करना भी शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *