Friday, July 26, 2024
ENTERTAINMENT

एनिमल पार्क’ में एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के कबीर दिखेंगे एक साथ। सवाल पर एक्टर ने दिया जवाब

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर तूफान मचाया है। अब हाल ही में ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में हिंसा और महिलाओं के खिलाफ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची है। मेकर्स को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। कुछ ऐसा ही हाल शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ का भी रहा था, जिसे मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले थे। इस फिल्म को जहां लोगों ने पसंद किया, वहीं काफी लोगों ने कुछ सीन्स पर आपत्ति भी जताई थी। अब जरा सोचिए कि अगर ‘एनिमल पार्क’ में ‘कबीर सिंह’ के कबीर और ‘एनिमल’ के रणविजय एकसाथ दिखें तो क्या होगा! कुछ ऐसा ही सवाल शाहिद कपूर से किया गया, जिसका एक्टर ने जवाब भी दिया है।

Report : Rishu

हाइलाइट:
. Animal Park की स्क्रिप्ट रेडी, कहानी में होंगे कई ट्विस्ट
. Shahid Kapoor और Ranbir Kapoor साथ आएंगे नजर
. रणविजय और गीतांजलि की तकरार के साथ दिखेगा हमशक्ल का तांडव

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज…

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चे मे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कृति सेनन लीड रोल मे हैं और ये 9 फरवरी को सिनेमघरों में रिलीज हो रही है। एक्टर अब लगातार इस फिल्म की प्रमोशन में लगें हुए है इस दौरान उनसे एक मजेदार सवाल पूछा गया जिसका जवाब अभी शाहिद कपूर को दे पाना भी संभव नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो थिएटर पर बवाल मच जाएगा। हालांकि ये सिर्फ एक इमेजिनेशन है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों के डॉयरेक्टर संदी रेड्डी वांगा ही है।

बॉलीवुड बबल के साथ हुए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के कबीर का क्रॉसओवर होगा? मतलब कि क्या दोनों एक फिल्म में नजर आएंगे? इस पर शाहिद कपूर ने कहा, ”देखिए कुछ चीजें ऑडियंस के लिए काफी एक्साइटिंग होती हैं।” इस पर उनके साथ बैठी कृति बोलती हैं कि वो तो जरूर ये फिल्म देखेंगी अगर ऐसा होता है तो। फिर शाहिद आगे कहते हैं, ”ये मेरे हाथ में नहीं और ये आसान भी नहीं है क्योंकि यूनिवर्स बिल्कुल अलग है। लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो वो बहुत अच्छा होगा। लेकिन क्या ये प्रैक्टकली पॉसिबल है? क्या ये करने लायक है? कौन लिखेगा? कब बनेगी? कई सारी प्रैक्टिकल चीजें होंती हैं।”

शाहिद ने कहा- दोनों किरदार अलग-अलग दुनिया के हैं..

शाहिद को तो ये क्रॉसओवर फिलहाल प्रैक्टिकल ही नहीं लग रहा है। क्योंकि ऐसी चीजें सोच पाना और इस पर काम करने में बहुत टाइम लगता है। इस पर उन्होंने अपनी वेब सीरीज फर्जी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि फर्जी 2 कब आएगी? इस पर एक्टर जब उन्हें बताते हैं कि डायरेक्टर के हाथ में अभी दो स्टोरीज और है और उसके बाद वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। तो लोग हैरान होकर बोलते हैं कि अभी तक शूटिंग शुरू क्यों नहीं की। इसलिए उनके मुताबिक एनिमल और कबीर सिंह का क्रॉसओवर नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *