Saturday, July 27, 2024
DEVOTIONAL

कब है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण जानिए सही तारिक और कहां-कहां होगा इसका असर।

Written By: Rishu Panday, Edited By: National Khabar

ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन वैज्ञानिक के साथ-साथ इसका ज्योतिष और अध्यात्म में काफी अधिक महत्व है। साल 2024 में लगने वाले ग्रहण की बात करें, तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे। और 2 चंद्र ग्रहण बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने वाला है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि कई सालों के बाद ये सबसे ज्यादा देर लगने वाला ग्रहण होगा। आइए जानते हैं पहले सूर्य ग्रहण की सही तिथि, सूतक काल का समय और किन देशों में आएगा नजर।


साल का पहला सूर्य ग्रहण ।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण राहु के कारण लगता है। जब सूर्य और राहु एक दूसरे के निकट होते हैं या राहु की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है तब सूर्य ग्रहण लगता है। अभी साल 2024 की शुरुआत ही हुई है इस बार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और इसका असर कहां-कहां देखने को मिलेगा और साथ ही यह भी देखा जायेगा की कब है सूतक काल ?


कब है इस साल का पहला सूर्य ग्रहण?


साल का पहला सूर्य ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और देर रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 13 मिनट तक रहेगी |


सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई देगा असर या नही


साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का असर अमेरिका देश में सबसे ज्यादा देखा जाएगा। इसके अलावा यह मेक्सिको सहित कनाडा में भी दिखाई देगा। इसी के साथ इस सूर्य ग्रहण का असर और भी कई अन्य देशों में देखने को मिलेगा।


क्या रहेगा सूतक काल?


धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो उसके ठीक कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य एवं भोजन नहीं किया जाता है। बात करें सूर्य ग्रहण कि तो इसका सूतक काल कुल 12 घंटे की अवधि के लिए होता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *