Saturday, July 27, 2024
ENTERTAINMENT

क्यों छोड़ा प्रियंका-निक ने 165 करोड़ का बंगला? विक्रेता पर किया केस

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लाॅस एंजलिस में रह रही थी. उन्होंने साल 2019 में इस घर को 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बंगाल में वाटर डेमेज के चलते कपल और उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने इस घर को उन्हें बेचने वाले प्रापर्टी डीलर पर मुकदमा भी दायर किया है।

Written By : Shridhi Bhardwaj

हाइलाइट


निक-प्रियका ने छोड़ा अपना घर

प्रापर्टी डीलर पर केस दर्ज, नुकसान की भरपाई की मांग

प्रियंका कि आने वाले फिल्म

निक-प्रियका ने छोड़ा अपना घर


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने लाॅस एंजलिस स्थित घर को छोड़ दिया है। और इसके विक्रेता के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर किया है। पानी की क्षति के कारण उनके घर में फफूंद लग गई। जिस कारण वह दूसरे घर में स्थानांतरित हो गए हैं।

प्रापर्टी डीलर पर केस दर्ज, नुकसान की भरपाई कि मांग

मई 2023 में मुकदमा दायर किया गया था मुकदमे में यह भी कहा गया है कपल के घर खरीदने के बाद उसके स्पा और पूल क्षेत्र में छिद्रपूर्ण वाॅटर प्रूफिंग समस्याएं आई, जिसके कारण घर में फफूंद लगने शुरू हो गए और धीरे धीरे समस्याएं बढ़ती गई। कपल क्षति की पूर्ति की मांग कर रहा है। वादी की मरम्मत कि सभी लागतो की प्रतिपूर्ति की जानी चाहिए। साथ में प्रतिवादियों के आचरण के कारण उपयोग के नुकसान और अन्य क्षति के लिए मुआवजा देना चाहिए। मरम्मत की लागत 1.5 मिलियन डॉलर से अधिक होगा। 2.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 से 21 करोड़ तक जा सकतीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा कि आने वाली फिल्म

निक-प्रियका ने सितंबर 2019 में 116 करोड़ रुपए में लग्जरी प्रोपर्टी खरीदीं थी। मुश्किलो का सामना करने के बाद कपल अपनी दुसरे घर में चले गए। हालांकि अब पता नहीं है कि प्रियंका-निक कब वापस आएंगे। कथित तौर पर इस आलीशान बंगला में अभी कोई नहीं रहता है। इसे किराए पर भी नहीं दिया गया है। वहीं बात करें अभिनेत्री कि आने वाली फिल्म की तो वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले ज़रा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *