Saturday, July 27, 2024
National

गड़करी ने किया बड़ा ऐलान, वर्ष 2024 तक अमेरिका के स्तर की होंगी सड़कें

रिपोर्ट: नेशनल खबर

वर्ष 2024 तक देश में अमेरिका के स्तर का सड़क संजाल होगा। केंद्र सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। संजाल देश के सभी राज्यों में तैयार किया जा रहा है और दो लेन वाले मार्ग को चार लेन में बदला गया है।


यह दावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में किया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल में देश में सड़कों के जाल में 59 फीसद विस्तार हुआ है और सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।


गडकरी ने बताया कि आज भारत का सड़क संजाल अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश का सड़क संजाल करीब 1,45,240 किलोमीटर है जबकि वित्त वर्ष 2013- 14 में यह सिर्फ 91,287 किलोमीटर ही था। उन्होंने बताया कि देश में चार लेन वाले मार्ग संजाल में करीब 21 फीसद का इजाफा किया है।


2013- 14 में इस श्रेणी में मार्ग किलोमीटर 18371 थे, जो नौ साल बाद अब बढ़कर 44654 किलोमीटर हो गए है। इस वजह से तेजी से दो लेन वाले मार्ग की संख्या में कमी आ रही है।

मंत्रालय ने इस कार्यकाल के दौरान सड़क निर्माण से संबंधित भारत ने सात विश्व कीर्तिमान भी कायम किए। उन्होंने बताया कि उत्तर पूर्व के राज्यों में सरकार ने करीब दो लाख करोड़ की परियोजनाओं को लागू किया है, इससे राज्यों का सड़क नेटवर्क सुधरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *