Saturday, July 27, 2024
Election

चुनाव के डेटा की जानकारी देरी से मिलने पर TMC और कांग्रेस नाराज़ , कांग्रेस ने सहयोगी दलों को और TMC ने ECI को लिखी चिट्ठी

लोक सभा चुनाव का तीसरा चरण शुरू हो चुका है और चार चरण अभी बाकी हैं। पहले दो चरणों में हुए मतदान को लेकर ECI से डेटा माँगा गया था। जिसे देने में काफी देरी हुई तो इस पर Congress और TMC नाराज़ होती हुई नज़र आई है।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

1 कांग्रेस ने लिखी सहयोगियों को चिट्ठी

2 मल्लिका अर्जुन खड़गे ने किए कई सवाल

3 TMC ने लिखी ECI को चिट्ठी

कांग्रेस ने लिखी सहयोगिओं को चिट्ठी


लोक सभा चुनाव के दो चरणों के पूरी होने के बाद का देता ECI द्वारा काफी से साझा किया गया। जिसके कारण कांग्रेस और TMC पार्टी काफी नज़र आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन के सहयोगियों को चिट्ठी लिख कर नाराज़गी जताई है। मल्लिका अर्जुन खड़गे ने लिखा की ये लोक सभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। अंतिम मतदान प्रतिशत को जारी करने में इतनी देर के कारण इस डेटा के निष्पक्ष और स्वतंत्र होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा की ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए जरुरी है। इस सन्दर्भ में लोकतंत्र को सुरक्षित करना और ECI को जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण है। ताकि वो अपने कार्यों को सही से संचालित कर सके।


मल्लिका अर्जुन खड़गे ने किए कई सवाल


खड़गे ने आगे कहा की पहले महज 24 घंटे में ECI डेटा दे देता था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। अगर देरी हो जाए तो ECI जवाब देह हुआ करता था लेकिन इस बार तो कोई सफाई भी नहीं दी गयी है। साथ ही जो डेटा दिया भी गया है तो उसमें भी कई चीजें नहीं बताई गयी हैं। जैसे की हर पोलिंग बूथ पर कितने प्रतिशत वोट हुआ है ये जानकारी भी नहीं दी गयी है। इस तरह जो भी गड़बड़ी हुई है उसे लेकर आवाज उठाने की अपील की गयी है।


TMC ने लिखी ECI को चिठ्ठी


वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी त्रिमूल कांग्रेस ने भी ECI को चिठ्ठी लिखकर सवाल किया की आखिर क्यों चुनाव के पहले और दूसरे चरण का डेटा साझा करने में इतनी देर क्यों लगी है। साथ ही इस बात की जानकारी भी मांगी गयी है की आखिर क्यों सभी डेटा को साझा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *