Saturday, July 27, 2024
elections 2024

झारखण्ड में रैली के दौरान JMM पर PM Modi ने साधा निशाना

चुनावी रैली के चलते PM Modi Jharkhand में हैं। झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी पर PM Modi ने जमकर निशाना साधा है। झारखण्ड में प्रधानमंत्री ने कहा झारखण्ड के नेताओं के पास जो पैसा है वो घोटाले का पैसा है।

Written By: Pragya Jha, National Khabar

लोकसभा चुनाव का सातवां चरण अभी बाकि है और इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी अभी झारखण्ड के दौरे पर हैं।झारखंड के दुमका में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को सम्बोधित किया। झारखण्ड में JMM और Congress पार्टी पर प्रधानमंत्री जमकर बरसे उन्होंने (PM Modi) कहा की झारखंड में नेताओं के पास जो भी पैसा है वो रिश्वत का पैसा है। ये पैसे शराब घोटाले से, टेंडर घोटाले से और खान-खनिज खनन से आता है। शाहिबगंज में 1000 करोड़ के खनन घोटाले का मामला सामने आया है।


इन लोगों ने जमीन को हड़पने के लिए आने माता पिता का नाम तक बदल दिया। सेना की जमीन भी हथिया ली। इन लोगों को अब झारखण्ड से ही मुक्ति देनी चाहिए। इन लोगों ने आपकी थाली का रासन तक छीन लिए। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। क्योंकि इन लोगों ने हर घर नल योजना में भी घोटाला किया, सभी को पता है की JMM खुद इन सभी घोटालों में शामिल हैं। लेकिन गरीबों के अन्न पानी को Modi हाथ भी नहीं लगाने देगा।


मोदी ने आगे कहा की चार जून के बाद इस मुद्दे पर और कड़ी करवाई की जाएगी ये मोदी की गारेंटी है। BJP आदिवासियों के लिए समर्पित हैं। हमने आदवासियों के कल्याण के लिए चारगुना बजट दिया है। खनिज का पैसा आपके बच्चों पर खर्च हो इसके लिए हमने कानून बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *