Saturday, July 27, 2024
DELHI/NCR

दिल्ली गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर से आई श्रद्धा वाल्कर जैसी घटना

रिपोर्ट :- प्रज्ञा झा

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। लगातार कई मामले सामने आने के बाद लोग अपनी बहु बेटियों के लिए चिंतित हैं। श्रद्धा वाल्कर केस याद होगा आपको कुछ ऐसी ही खबर दिल्ली के गीता कॉलोनी से सामने आई है जहाँ एक पुल के निचे एक महिला की लाश बरामद हुई है। सबसे घबराने वाली ये है की हर कैसे की तरह यहां भी महिला की बॉडी को कई हिस्सों में कटा गया है। इस बात की जानकारी पूर्वी दिल्ली के पुलिस महानिदेशक ने दी। उन्होंने कहा की पुलिस को इस पूरे वारदात की खबर बुधवार सुबह 9:45 पर मिली जिसके बाद जाँच चल रही है। अभी तक सिर्फ ये पता चल पाया है की जिस महिला का शव बरामद हुआ है उसकी उम्र तक़रीबन 35 से 40 के बीच की होगी। DCP ने आगे कहा की हम पुरे इलाके की जाँच कर रहे है जिससे कोई और सबूत हमे मिल जाए। बॉडी को फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।


इस बीच में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है की महिलाओं के प्रति इतनी तेजी से बढ़ते अपराधों के पीछे कारण क्या है ? अधिकतर मामलों में हमने देखा की जिन महिलाओं की हत्या हुई है। वो रिलेशनशिप में थी और पार्टनर से लड़ाई होने के बाद इन सभी हत्याओं को अंजाम दिया गया। चाहे बात आफताब पूनावाला की हो या बात सरस्वती की हो या फिर साहिल की और साक्षी की हो हर जगह रिलेशनशिप के चलते ही अभी तक हत्याएं हुई हैं।


जानकारी के लिए बता दें की पुलिस को महिला का शव गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर के निचे से बरामद हुआ हैं। अभी आगे की जानकारी का पता लगाना बाकी है।
आपको जानकारी के लिए बता दें की इस घटना से 1 महीने पहले मुंबई के मीरा रोड से सरस्वती नाम की महिला का शव बरामद किया गया था सरस्वती के शरीर के कई टुकड़े उसके लिवइन पार्टनर ने किए न सिर्फ टुकड़े बल्कि टुकड़ों को कुकर में डाल कर उबाल भी दिया था । ये काफी भयावह घटना थी जिसने लोगों का दिल दहला कर रख दिया। देखना ये है की आखिर इस बार कौन सी कड़ी सामने निकल कर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *